
गया-किउल रेलखंड पर वारिसलीगंज रेलवे गुमटी के पास बुधवार को ट्रेन से गिरकर युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। युवक की मौत किस ट्रेन से गिरने से हुई यह किसी ने नहीं देखा। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि गया की ओर से आ रही पैसेंजर ट्रेन से उतरने के समय पैर फिसल गया और युवक रेल पटरी पर चला गया। हादसे में युवक का दोनों पैर कटकर अलग हो गया था। शव की पहचान नहीं हो सकी है। स्थानीय रेल अधिकारी द्वारा नवादा जीआरपी को सूचना दी गई। जिसके बाद जीआरपी के अधिकार आए और शव को पोस्टमार्टम के लिए नवादा ले गए। संवाद प्रेषण तक शव की पहचान नहीं हो सकी थी।