जब फूट-फूट कर रोने लगीं तेजस्वी यादव की बहन चंदा.. जानिए क्यों

0

कहा जाता है कि समय बड़ा बलवान होता है. वक्त से आगे बड़े बड़ों की हनक खत्म हो जाती है. आजकल कुछ ऐसा ही बिहार के सबसे शक्तिशाली लालू परिवार के साथ हो रहा है. जब बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की बहन और दो दो पूर्व मुख्यमंत्रियों की बेटी चंदा यादव फूट फूट कर रोने लगीं.

क्या है पूरा मामला
दरअसल, लालू प्रसाद यादव चारा घोटाला में सजायाफ्ता हैं. वे रांची के रिम्स अस्पताल में भर्ती हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शनिवार को लालू यादव की बेटी चंदा और दामाद विक्रम उनसे मिलने मिलने रिम्स पहुंचे.

 इसे भी पढ़िए-चिराग पासवान को बड़ा झटका, 27 नेताओं ने छोड़ी पार्टी.. होने वाला है बड़ा खुलासा

पिता से लिपटकर खूब रोई चंदा
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लालू यादव की तीसरी बेटी चंदा करीब तीन घंटे तक रिम्स में रहीं. पिता लालू प्रसाद यादव की गिरती सेहत को देखकर बेटी चंदा बेहद भावुक हो गईं और पिता से लिपटकर रोनी लगीं. बेटी को रोता देख कुछ पल के लिए पिता का भी दिल भर आया.

पिता ने चंदा को संभाला
बताया जाता है कि बाद में लालू यादव ने चंदा को समझाया और भरोसा दिलाया कि वो ठीक हैं और जल्‍द ही जेल से छूटकर घर जाएंगे. पिता से मिलकर बाहर आने पर चंदा ने बताया कि वो अपने पिता का हाल जानने रांची आई हैं. मुलाकात के दौरान कोई राजनीतिक बातचीत नहीं हुई. पिता जी की तबियत ठीक नहीं है.

पेइंग वार्ड में हैं लालू
चारा घोटाले के चार मामलों में सजा काट रहे लालू यादव रिम्‍स के पेइंग वार्ड में भर्ती हैं. लालू यादव किडनी समेत कई बीमारियों से पीड़ित है. रिम्स में उनका इलाज चल रहा है. रिम्स में हर शनिवार को लालू प्रसाद से मुलाकात का दिन होता है. इस दिन अधिकतम 3 लोग राजद सुप्रीमो से मुलाकात करते हैं.

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In रोचक खबरें

Leave a Reply

Check Also

किसान के बेटे ने किया कमाल.. 3 करोड़ का पैकेज

कौन कहता है आसमान में सूराख नहीं हो सकता .. बस तबीयत से पत्थर तो उछालो दोस्तों.. बक्सर के …