
कहा जाता है कि प्यार अंधा होता.. ऊंच नीच में भेदभाव नहीं करता है. लेकिन एक ऐसा मामला सामने आया है. जिससे ये पता चलता है कि मानवीय संस्कार में किस कदर गिरावट आ गई है । दरअसल, एक प्रेमी प्रेमिका के ससुराल जा पहुंचा. जहां उसने खुद को प्रेमिका का फुफेरा भाई बताया
क्या है पूरा मामला
मामला कतरीसराय के बरीठ गांव की है. जहां प्रेमी स्वयं को फुफेरा भाई बताकर अपनी प्रेमिका के ससुराल पहुंच गया। ससुराल वालों ने लड़के का काफी स्वागत किया। रात में उसके सोने की व्यवस्था भी की गई। जब घर के सारे लोग सो गए तो प्रेमी अपनी प्रेमिका के कमरे में पहुंच गया।
इसे भी पढ़िए-एक प्रेमी, दो प्रेमिका.. प्रेमी को पाने की चाहत में सहेली का कत्ल.. पढ़िए पूरी कहानी
आधी रात को हुआ हंगामा
इसी बीच आधी रात में कमरे से आवाज आने के कारण घर के लोग जग गए। कमरे पहुंचा तो दोनों अपत्तिजनक हालत में पड़े मिले। दोनों को इस हालत में देखकर ससुराल वाले आधी रात में हल्ला करने लगे। हो-हल्ला सुनकर गांव के लोग भी पहुंच गए। पूरा माजरा जानकर लोगों ने उन दोनों को कमरे में बंद रखना उचित समझा। ग्रामीणों की सलाह पर लड़का और लड़की के परिजनों को बुलाया गया। उन्हें सारी कहानी बताई गई।
इसे भी पढ़िए-बिहारशरीफ में धोखेबाज प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका.. फिर क्या हुआ जानिए
शेखपुरा का रहने वाला है प्रेमी
प्रेमी विकास चौधरी शेखपुरा जिला के पिजड़ा गांव के जापो चौधरी का पुत्र बताया गया। वहीं प्रेमिका शेखपुरा के बरबीघा की रहने वाली है। हैरत की बात है कि प्रेमी तथा प्रेमिका दोनों ही शादीशुदा है। प्रेमी एक बच्चे का पिता भी है। दोनों के बीच करीब दो वर्षों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था।
इसे भी पढ़िए-नालंदा में प्रेमी ने रची साजिश, बिना शादी लौट गई बारात.. जानिए पूरी प्रेम कहानी
पंचायत ने कराई शादी
लड़की के पति राहुल चौधरी राजस्थान में रहकर मजदूरी करता है। मामले को लेकर बुधवार को पंचायत लगाई गई। जिसमें लड़के ने विवाहिता प्रेमिका के साथ संबंध की बात स्वीकार की। बताया गया पंचों के समक्ष दोनों की राजमंदी पर शादी कराई गई।