मूवी रिव्यू- सलमान की ‘रेस 3’ नहीं पकड़ेगी स्पीड, दर्शकों ने बताया बकवास

0

सलमान खान की फिल्म ‘रेस-3’ बॉक्स ऑफिस पर कोई बड़ा कमाल नहीं दिखा पाएगी। क्रिटिक के मुताबिक सलमान की रेस-3 दर्शकों के उम्मीदों पर खरी नहीं उतरेगी। ‘रेस 3’ में ना तो कोई कहानी है, ना ट्विस्ट और ना ही कोई टर्न. इस फिल्म को तो सलमान खान का स्टारडम भी नहीं बचा पाएगा. पिछले साल सलमान खान की ‘ट्यूबलाइट’ बुरी तरह फ्लॉप रही थी और ऐसा लगता है कि ये उससे भी बड़ा फ्लॉप बनाने के लिए बनाया गया है। हो सकता है कि लोग इसे ‘रेस’ सीरिज की वजह से देख लें। लेकिन आपको एक बात साफ कर दूं कि रेस-3 का रेस-1,रेस-2 से कोई संबंध नहीं है। ये फिल्म सलमान की सबसे खराब फिल्मों में से एक है.
क्या है रेस-3 की कहानी
फिल्म की कहानी शमशेर सिंह (अनिल कपूर ) से शुरू होती है, जो करीब 25 साल पहले भारत से एक साजिश का शिकार होकर अलशिफा आइसलैंड आ जाता है। वो अवैध हथियारों का डीलर है। उसके बड़े भाई रणछोड़ सिंह का बेटा सिकंदर (सलमान खान) उसका दायां हाथ है। बड़े भाई की एक एक्सिडेंट में मौत के बाद शमशेर ने अपनी भाभी से शादी कर ली थी, जिससे उसके दो जुड़वा बच्चे सूरज (साकिब सलीम) और संजना (डेजी शाह) हैं। फिल्म का एक और किरदार यश (बॉबी देओल) सिकंदर का बॉडीगार्ड है। वहीं जेसिका (जैकलीन फर्नांडिस) पहले सिकंदर की गर्लफ्रेंड थी, लेकिन फिर वह यश के साथ आ जाती है।

सिकंदर अपनी फैमिली के लिए जान देता है, लेकिन उसके सौतेले भाई-बहन उससे नफरत करते हैं। वे यश को भी भड़का कर अपनी ओर मिला लेते हैं। शमशेर वापस अपने वतन भारत जाना चाहता है और किस्मत से उसे एक मौका मिल जाता है। उसके इस मिशन को पूरा करने सिकंदर के साथ सूरज, संजना, यश और जेसिका कंबोडिया जाते हैं, जहां सूरज, संजना और यश मिलकर सिकंदर को फंसा देते हैं, लेकिन वह जेसिका की मदद से बच निकलता है। उसके बाद खुलते हैं कई ऐसे राज़ जिन्हें जानने के लिए आपको सिनेमा देखना होगा।

सलमान खान ने फिल्म में सैफ अली खान की जगह ली है। बेशक, वह काफी स्मार्ट लग रहे हैं और उन्होंने कई अच्छे ऐक्शन सीन भी किए हैं, लेकिन सैफ के चाहने वाले रेस में उन्हें जरूर मिस करेंगे। ईद पर सलमान खान के फैन्स को भाई के जबर्दस्त ऐक्शन की डोज चाहिए होती है। उनके लिए शुरुआत और आखिर में कुछ सीन हैं, लेकिन कहानी के लेवल पर फिल्म एकदम बकवास है। फिल्म आगे बढ़ने के साथ आप उम्मीद करते हो कि अब कुछ होगा, अब कुछ होगा, लेकिन तब तक दो घंटे बीत चुके होते हैं। खासकर फिल्म का फर्स्ट हाफ देखकर आप खुद को लुटा-पिटा महसूस करते हो। सेकंड हाफ में जरूर कुछ ट्विस्ट हैं, लेकिन ऐसे नहीं कि आपको रोमांचित करे।

रेटिंग- 2/5
स्टार कास्ट सलमान खान, बॉबी देओल, अनिल कपूर, जैकलीन फर्नांडिज, डेजी शाह, शाकिब सलीम
डायरेक्टर रेमो डिसूजा
प्रोड्यूसर रमेश तौरानी
ड्यूरेशन 160 मिनट

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In रोचक खबरें

Leave a Reply

Check Also

किसान के बेटे ने किया कमाल.. 3 करोड़ का पैकेज

कौन कहता है आसमान में सूराख नहीं हो सकता .. बस तबीयत से पत्थर तो उछालो दोस्तों.. बक्सर के …