ललन सिंह को आया गुस्सा, अधिकारियों को लाइन में खड़ा कर लगाई क्लास

0

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी और बिहार के जल संसाधन मंत्री ललन सिंह का गुस्सा फूट पड़ा। ललन सिंह ने जल संसाधन विभाग और सिंचाई विभाग के जूनियर ​इंजीनियर से लेकर सुपरिटेंडेंट इंजीनियर को लाइन में खड़ा कर एक तरफ से सबकी क्लास लगाई। राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह का ये रूप देखकर सब लोग भौचक रह गए। क्योंकि अक्सर शांत स्वभाव के माने जाने वाले ललन सिंह को इतने गुस्से में अधिकारी और कर्मचारी पहले कभी नहीं देखे थे। दरअसल, ललन सिंह कुंदर बराज के निर्माण का औचक निरीक्षण करने पहुंचे थे। लेकिन काम की धीमी गति को देखते हुए उनका गुस्सा फूट पड़ा और इंजीनियर से लेकर ओवरसियर तक सबकी जमकर क्लास लगाई। बिहार सरकार के मंत्री ललन सिंह अधिकारियों पर बरसते हुए कहा कि.. बरसात के पहले एक—एक काम कंप्लीट नहीं हुआ, तो हम कुछ नहीं सुनेंगे। कोई कहानी मत बनाइएगा, एक—एक को हम साइड कर देंगे। एजेंसी से दो दिन के अंदर वर्क प्लान लीजिए और उस अनुसार काम नहीं होने पर कार्रवाई होगी। उन्होंने एजेंसी के प्रोजेक्ट अभियंता को भी चेतावनी दी कि एक्शन ले लेंगे। उन्होंने चीफ इंजीनियर को भी हर 15 दिन पर कार्य प्रगति की समीक्षा करने को कहा।
क्या है कुंदर बराज प्रोजेक्ट
लखीसराय के चानन प्रखंड में किउल नदी पर पहले कुंदर बीयर बना हुआ था। जहां करीब 77 करोड़ की लागत से बराज निर्माण योजना बनी। इसमें नहरों का सुदृ​ढ़ीकरण भी शामिल है। जमुई के कुछ गांव समेत लखीसराय के तीन प्रखंडों के कई गांवों के खेतों में सिंचाई के लिए बरसाती पानी मुहैया कराने वाली ये योजना जिले के ड्रीम प्रोजेक्टों में से एक है। दिसंबर 2015 में मंत्री ने इसकी घोषणा की थी, जबकि जून 2016 में इसका डीपीआर बना और 2017 से निर्माण कार्य शुरू हुआ। प्रोजेक्ट मार्च 2019 तक पूरा होना है।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In अन्य जिले

Leave a Reply

Check Also

बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑटो-बस में अश्लील गाने बजाया तो..

बिहार में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर नीतीश सरकार ने बड़ा और कड़ा कदम उठाया है. अब बस, ऑटो,…