
बाढ़ में बदमाशों की शामत आने वाली है। क्योंकि नालंदा की लेडी सिंघम को बाढ़ की कमान मिली है। नालंदा की बेटी लिपि सिंह को बाढ़ का SDPO बनाया गया है. लिपि सिंह जेडीयू सांसद और आरसीपी सिंह की बड़ी बेटी हैं। वो नालंदा जिले के अस्थावां प्रखंड के मुस्तफापुर गांव की रहनेवाली हैं। लिपि सिंह 2015 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं।
लिपि के डर से खौफ खाते हैं बदमाश
लिपि सिंह को लेडी सिंघम के नाम से भी जाना जाता है। ट्रेनिंग के दौरान लिपि सिंह की पोस्टिंग पटना के नौबतपुर थाने में थानेदार के तौर पर हुई थी। इस दौरान लिपि सिंह के नाम से अपराधी खौफ खाते थे। चाहे वो कुख्यात मुनचुन, मनोज सिंह या मानिक गिरोह ही क्यों ना हो। लिपि सिंह की तैनाती के दौरान सब आतंकी थानाबदर हो गए थे। ऐसे में माना जा रहा है कि लिपि सिंह की बाढ़ में तैनाती से यहां की कानून व्यवस्था चुस्त होगी। साथ ही चुनाव के दौरान जेडीयू को इसका फायदा भी मिलेगा। आपको बता दें कि लिपि सिंह के पति सुहर्ष भगत 2015 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और वो अभी पटना में ही सदर एसडीओ के पद पर तैनात हैं।