मलमास मेले से पहले बड़ी गिरफ्तारी

0

राजगीर पुलिस ने नगर पंचायत की उपाध्यक्ष पिंकी देवी के पति अशोक कुमार राय को गिरफ्तार कर लिया है। वो मलमास मेला बचाओ समिति के अध्यक्ष अवधेश सिंह हत्याकांड के आरोपी है। उनकी गिरफ्तारी बड़ी मिल्की गांव से हुई है। एक साल पहले हाईकोर्ट से लिये गये स्टे की अवधि समाप्त होने के बाद उनके खिलाफ बेतामिला वारंट जारी हुआ था। उनकी गिरफ्तारी के बाद राजगीर में तरह-तरह की चर्चा हो रही है। उनके खिलाफ भूमि विवाद में रंगदारी मांगने का भी आरोप लग रहा है। हालांकि अभी तक इस मामले में एफआईआर नहीं की गयी है। डीएसपी संजय कुमार ने बताया कि हत्याकांड में उनकी गिरफ्तारी हुई है। मठ भूमि विवाद में भी प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है।


क्या था मामला:-
राजगीर के झुनकिया बाबा मंदिर के पास 26 जून 2015 को बदमाशों ने अवधेश सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। उनके पुत्र पंकज ने राजगीर मेले में बंदोबस्ती के खिलाफ हाईकोर्ट में वाद दायर करने के कारण हत्या का आरोप लगाया था। इस मामले में कई दलों के नेताओं को अभियुक्त बनाया गया था।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In राजगीर

Leave a Reply

Check Also

बिहार में महागठबंधन को एक और बड़ा झटका.. एक और विधायक का विकेट गिरा.. जानिए पूरा मामला

बिहार में महागठबंधन को एक और बड़ा झटका लगा है । पहले स्पीकर की कुर्सी गई.. फिर फ्लोर टेस्ट…