राजगीर-दानापुर पैसेंजर से कटकर इंटर के छात्र की मौत

0

नालंदा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से कटकर इंटर के एक छात्र की मौत हो गयी। वो ट्यूशन पढ़ने के लिए बिहारशरीफ जा रहा था। उसी दौरान ट्रेन से गिरकर हादसे का शिकार हो गया। मृतक मनीष कुमार गोविंदपुर गांव के मदन मिस्त्री का पुत्र था। फिलहाल वो मुजफ्फरपुर गांव स्थित ननिहाल में रहकर पढ़ता था। घटना के घंटों बाद भी पुलिस नहीं पहुंची तो परिजन ने शव का दाह-संस्कार कर दिया।

राजगीर-दानापुर पैसेंजर कटकर मौत
मनीष राजगीर-दानापुर पैसेंजर ट्रेन से पढ़ने के लिए बिहारशरीफ जा रहा था। ट्रेन पर चढ़ने के दौरान वो फिसलकर नीचे गिर गया। ट्रेन से कटकर घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। शव कई घंटों तक ट्रैक पर पड़ा रहा। प्रशासन नहीं पहुंचा तो निराश होकर परिजन शव को लेकर चले गये।

पढ़ लिखकर आईपीएस बनना चाहता था मनीष:-
रेलवे स्टेशन से शव को मुजफ्फरपुर गांव लाया गया। शव के लाते ही गांव में कोहराम मच गया। मां संगीता बेटे के शव से लिपटकर रोते-रोते बेहोश हो रही थी। चचेरे नाना अशोक कुमार ने बताया कि मनीष पढ़ लिखकर आईपीएस बनना चाहता था। उसकी मौत से परिजन का सपना चूर हो गया। ग्रामीणों का चहेता होनहार छात्र मनीष की मौत से पूरा गांव रो रहा था।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In राजगीर

Leave a Reply

Check Also

लोकसभा चुनाव के बीच BJP को बहुत झटका.. सुमो ने कह दिया अलविदा

2024 के रण का चौथा राउंड खत्म हो चुका है.. इस बीच बिहार में बीजेपी को बहुत बड़ा झटका लगा ह…