
शेखपुरा शहर से सटे पुरानकामा गांव में चोरों ने बंद घर से दस लाख की संपत्ति पर हाथ साफ कर लिया। यह घर उमेश प्रसाद का है। पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है। चोरों ने इस बंद घर से सोने-चांदी के जेवरात के अलावा कीमती धातू के बर्तन तथा कपड़े भी चुरा ले गए।
शेखपुरा में बीजेपी को झटका, जिलाध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा
जानकारी के मुताबिक चोरों ने उमेश प्रसाद के घर में घुसकर हाथ तब सा़फ किया जब परिवार के सारे सदस्य घर में ताला लगाकर अपने बेटे के यहां विशाखापटनम गये थे। इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। चोरी गई संपत्ति में लगभग चार लाख रुपये का 133 ग्राम सोने का जेवर, एक किलो 170 ग्राम चांदी का जेवर, 26 किलो कांसा का बर्तन, 49 किलो पीतल का बर्तन तथा लगभग दो लाख रुपये का कीमती कपड़ा भी शामिल है। बताया गया कि गृहस्वामी उमेश प्रसाद जब अपने समूचे परिवार के साथ बेटे के यहां विशाखापत्तनम गये हुए थे तभी चोरों ने इधर बंद घर में घुसकर घर के अंदर सभी कमरों का ताला तोड़कर उससे समूचा समान चुरा लिया। उमेश प्रसाद जब बेटे के यहां से घर लौटे तो यहां घर में मुख्य दरवाजा पहले की तरह सुरक्षित था। मगर जब घर के भीतर प्रवेश किया तो अंदर का माजरा देखकर उनके होश उड़ गए। भीतर घर के सभी कमरों का दरवाजा खुला हुआ था तथा सभी समान चोर ले उड़े थे।