
उत्तर प्रदेश के देवरिया से खाकी को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां थाने में शिकायत दर्ज कराने गई एक महिला के सामने ही एसओ ने हस्तमैथुन शुरू कर दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इंस्पेक्टर भीष्मपाल सिंह यादव को सस्पेंड कर दिया गया है ।
क्या है पूरा मामला
दरअसल, 22 जून का जमीनी विवाद के मामले में पीड़िता अपनी मां के साथ प्रार्थना पत्र लेकर करीब 12 बजे दोपहर थाने पहुंची थी। जहां भटनी थानाध्यक्ष भीष्म पाल सिंह यादव अपने कार्यालय में बैठे थे। पीड़िता और उसकी मां ने प्रार्थना पत्र लेकर कार्यालय में प्रवेश किया और भूमि विवाद के सम्बन्ध में थानाध्यक्ष को अवगत कराया। जिसके बाद थानाध्यक्ष ने पीड़िता और उसके मां को कुर्सी पर बैठने को कहा और पीड़ित के प्रार्थना पत्र को लेकर पढ़ने लगे। इसी दौरान थानाध्यक्ष भीष्म पाल सिंह यादव पीड़िता से बात करते-करते हस्तमैथुन करने लगे
महिला ने परिवार को दिखाया वीडियो
जिसका वीडियो पीड़िता ने बनाकर अपने परिवार के अन्य सदस्यों को दिखाया। पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति के माध्यम से मोबाईल पर फॉरवर्ड कर दिया। जिसके बाद यह वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया में पर वायरल हो रहा है।
सस्पेंड किया गया आरोपी इंस्पेक्टर
वहीं, इस मामले पर पुलिस कप्तान श्रीपति मिश्र ने बताया कि 22 जून को ही आरोपी थानाध्यक्ष को सस्पेंड कर दिया गया था। साथ ही उसके खिलाफ भटनी थाने में आईपीसी की धारा 354 (क), 509, 166 के तहत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना कराई जा रही है।