
बिहार सरकार ने नालंदा समेत आठ जिलों के सिविल सर्जन का तबादला कर दिया है. सभी को अबिलंब योगदान देने का भी आदेश दिया गया है ।
डॉ. राम सिंह बने नालंदा के सिविल सर्जन
नालंदा के मौजूदा सिविल सर्जन डॉक्टर परमानंद चौधरी का तबादला कर दिया गया है । परमानंद चौधरी की जगह डॉक्टर राम सिंह को नालंदा का नया सिविल सर्जन बनाया गया है । वे डॉक्टर परमानंद चौधरी की जगह लेंगे। डॉक्टर राम सिंह गया जिला के रहने वाले हैं और इससे पहले वो समस्तीपुर जिले विद्यापति नगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के पद पर तैनात थे।
पिछले महीने चर्चा में आए थे परमानंद चौधरी
आपको यहां बता दें कि डॉ. परमानंद चौधरी तब चर्चा में आ गए थे जब वो अस्थावां के जेडीयू विधायक डॉक्टर जितेंद्र के सामने हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाते नजर आए थे। तब से ही माना जा रहा था कि डॉक्टर परमानंद चौधरी की नालंदा से जल्द ही छुट्टी होने वाली है ।क्योंकि उनकी कार्यशैली पर लगातार सवाल उठ रहे थे ।
ब्रजेश बने गया के सिविल सर्जन
डॉक्टर ब्रजेश कुमार सिंह को गया का सिविल सर्जन बनाया गया है । ब्रजेश कुमार सिंह मूलत: मुजफ्फरपुर जिले के रहने वाले हैं और वे वैशाली जिले के बेलसर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा पदाधिकारी के पद पर तैनात थे।

कौन कहां के सिविल सर्जन बने
इसके अलावा डॉक्टर कृष्ण मोहन वर्मा को बेगूसराय का सिविल सर्जन बनाया गया । जबकि डॉ कृष्ण मोहन प्रसाद को सुपौल का सिविल सर्जन बनाया गया है । वहीं डॉ मदन मोहन प्रसाद सिंह को अररिया का सिविल सर्जन बनाया गया है ।जबकि डॉ.रिजवान अहमद को मोतिहारी के सिविल सर्जन की जिम्मेदारी सौंपी गई है । डॉ.अकरम अली को औरंगाबाद का सिविल सर्जन बनाया गया है । जबकि डॉक्टर सुभाष चंद्र श्रीवास्तव को मधेपुरा का सिविल सर्जन नियुक्त किया गया है ।