
राजगीर के जेडीयू विधायक रवि ज्योति के घर पर रविवार को अहम बैठक हुई । ये बैठक दीपनगर स्थित उनके आवास पर हुई । जिला जदयू दलित प्रकोष्ठ की बैठक की अध्यक्षता दलित प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष कांतु कुमार ने की। बैठक में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाने पर चर्चा की गई। इस अवसर पर यह निर्णय लिया गया कि डॉ. भीमराव अम्बेदकर की जयंती राजगीर विधायक के नेतृत्व में मनाई जाएगी। इस मौके पर बैठक में बाल्मिकी पासवान, दिनेश पासवान, सरिता देवी, कपिल पासवान, पंकज पासवान, सत्येंद्र पासवान, अनिल पासवान, विनोद पासवान, कन्हैया पासवान, रंजीत पासवान, कमलेश पासवान, राजन पासवान, प्रेम प्रभाकर पासवान, रविशंकर पासवान, भूषण पासवान, प्रदीप पासवान, गौतम पासवान, सुधीर कुमार, रतन पासवान, शंभू कुमार सिसौदिया आदि मौजूद थे।