
बिहार में किसानों पर दोहरी मार पड़ रही है. एक तो बेमौस बारिश और ओलावृष्टि से किसानों का फसल बर्बाद हो गया है. तो वहीं दूसरी ओर कोरोना की वजह से खेती बाड़ी में व्यवधान आया है। ऐसे में नीतीश सरकार ने किसानों को राहत देने का फैसला लिया है
फसल क्षति के लिए 518 करोड़ स्वीकृत
नीतीश सरकार ने मार्च 2020 में हुई असामयिक बारिश और ओलावृष्टि से क्षतिग्रस्त फसलों पर किसानों को कृषि इनपुट अनुदान देने के लिए 518 करोड़ 42 लाख की स्वीकृति दी है। इस क्षति पर अनुदान देने के लिए आदेश पहले ही जारी कर दिये गए हैं। इसको लेकर किसानों के आवेदन भी आने लगे हैं।
इसे भी पढ़िए-कोरोना संकट के बीच संविदा कर्मियों के लिए राहत की खबर
कृषि इनपुट के लिए आवेदन का मिलेगा और मौका
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने निर्देश दिया है कि फरवरी-मार्च में असामयिक वर्षा और ओलावृष्टि से हुयी फसल क्षति के लिए किसानों को दिए जा रहे कृषि इनपुट अनुदान लेने के लिए किसी कारणवश आवेदन कोई नहीं कर पाये हैं, उनके लिये कम से कम एक सप्ताह का और मौका दें। यह भी कहा कि पिछले तीन-चार दिनों में भी राज्य के कुछ जिलों में असामयिक वर्षा/ओलावृष्टि हुई है, जिससे किसानों की फसल को क्षति हुयी है। इस फसल क्षति का भी सर्वेक्षण जल्द से जल्द कराना कराएं, ताकि किसानों को लाभ मिल सके।