बदमाशों ने बोलेरो समेत शख्स को जिंदा जलाया.. जानिए पूरा मामला

0

बिहार में बोलेरो के अंदर एक शख्स को जिंदा जलाने का मामला सामने आया है। अपराधियों ने बोलेरो सहित एक आदमी को जिंदा जला दिया। शुक्रवार की सुबह लोगों की नजर जली हुए बोलेरो पर पड़ी। गाड़ी के पास लोग पहुंचे तो देखा कि एक जला हुआ कंकाल पड़ा है। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

इसे भी पढ़िए-एक ही रात 3 ज्वेलरी शॉप समेत 4 दुकानों में डाका.. क्रोनोलॉजी जानकर कांप जाएंगे

क्या है मामला
मामल गया जिला के अतरी थाना इलाके के बेलदरिया मोड़ के पास की है। इलाका नक्सल प्रभावित है। ये पूरा इलाका जंगल और पहाड़ से घिरा हुआ है। लोगों का कहना है कि जब वे सड़क से होते हुए अपने-अपने खेत के लिए जा रहे थे। इस दौरान गाड़ी की स्थिति देख लोग हैरान रह गए। जले हुए बोलेरो में सिर्फ कंकाल ही बचा था। इसके अलावा पूरा शरीर और बोलेरो जीप जला हुआ था।

इसे भी पढ़िए-बिहार सरकार का बड़ा फैसला, मुखिया समेत पंचायत प्रतिनिधियों को मिलेगा लाइसेंसी गन

किसकी है बोलेरो
बोलेरो किसकी है ये अबतक पता नहीं। साथ ही गाड़ी में किस शख्स को जलाया गया है। इसके बारे में अभी तक जानकारी नहीं मिल पाई है। डीएसपी विनय कुमार शर्मा का कहना है कि घटना की सूचना मिली है। मौके पर पुलिस की टीम को रवाना किया गया है। लेकिन, अभी तक मौके पर पुलिस पहुंची नहीं है।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In अपराध

Leave a Reply

Check Also

लोकसभा चुनाव के बीच BJP को बहुत झटका.. सुमो ने कह दिया अलविदा

2024 के रण का चौथा राउंड खत्म हो चुका है.. इस बीच बिहार में बीजेपी को बहुत बड़ा झटका लगा ह…