
बिहारशरीफ में राजद किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार उर्फ कल्लू मुखिया के पुत्र अंकित उर्फ मंकु की हत्या के बाद गुस्साए परिजनों और समर्थकों ने 17 नंबर मोड़ के समीप घंटों प्रदर्शन किया था। इस मामले में नूरसराय सीओ उदय कुमार ने सोहसराय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें मृतक के पिता समेत 11 को नामजद और 500 अज्ञात को आरोपी बनाया गया है। आरोपियों पर पांच घंटे तक एनएच जाम करने, पुलिस पर पथराव और धक्का-मुक्की करने समेत अन्य आरोप लगाए गए हैं। आरोपी मनीष, चौधरी चरण सिंह, संजय कुमार और रवि यादव पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ असभ्य तरीका से पेश आने, भीड़ को उकसाने और धक्का-मुक्की का आरोप है। थानाध्यक्ष नंदकिशोर सिंह के मुताबिक एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी कटहल टोला निवासी मनीष कुमार है।
किस-किस पर दर्ज हुआ है मुकदमा
सोहसराय के तालाबपर निवासी अरुण कुमार उर्फ कल्लू मुखिया, विशाल कुमार, कटहल टोला के रहने वाले मनीष कुमार, रवि यादव, कारु लॉज के चौधरी चरण सिंह यादव, रहुई के हेवनपुरा के विपिन यादव, कमरूद्दीनगंज के संजय कुमार, नूरसराय के कखड़ा के राबड़ी यादव, राजगीर के राहुल यादव, दीपनगर के विजय मुखिया, बड़ी पहाड़ी गोपाल मार्केट के जितेंद्र यादव समेत 500 अज्ञात।
अबतक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं
अंकित हत्याकांड के तीसरे दिन भी आरोपी पुलिस पकड़ से दूर है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई में जुटी है। मृतक के चचेरे भाई अरविंद कुमार के पुत्र विशाल कुमार ने पांच नामजद और पांच अज्ञात को आरोपित कर एफआईआर नगर थाना में दर्ज कराई है। आरोपितों में टिकुलीपर निवासी कारू गोप का पुत्र गौतम कुमार उसका भाई गौरव कुमार, मिथलेश गोप का पुत्र अन्ना कुमार, मंसूर नगर निवासी विक्की कुमार, गोपाल समेत पांच अज्ञात शामिल है।