
नालंदा और पटना जिला में ठंड की वजह से स्कूलों में सर्दी की छुट्टी बढ़ा दी गई है । नालंदा पटना समेत पूरे उत्तर भारत में प्रचंड ठंड पड़ रही है । साथ ही शीतलहर से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है .
13 जनवरी से खुलेंगे स्कूल
नालंदा और पटना जिले में सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में 5वीं क्लास तक बच्चों की छुट्टियां 12 जनवरी तक बढ़ा दी गई है । अब 13 जनवरी को स्कूल खुलेंगे। जबकि छठी से 12वीं क्लास तक के बच्चों के स्कूल 9 जनवरी से सुबह 10 बजे से खुलेंगे. इस दौरान सभी टीचरों को स्कूल में उपस्थित रहना होगा. यानि बच्चों की छुट्टी के बावजूद शिक्षकों को स्कूल जाना होगा.
आपको बता दें कि पहले 2 जनवरी तक स्कूलों में छुट्टियां दी गई थी, फिर उसे बढ़ाकर 5 जनवरी और उसके बाद बढ़ाकर 8 जनवरी कर दिया गया था. अब उसे बढ़ाकर 12 जनवरी कर दिया गया है । यहां पर ये भी बता दें कि नालंदा पटना समेत पूरे बिहार में प्रचंड ठंड और शीतलहर पड़ रही है । जिसकी वजह से छुट्टियां बढ़ाई गई है .