
बिहारशरीफ में अब कोरोना कहर बनकर टूटने लगा है। शनिवार को बिहारशरीफ में कोरोना के 21 नए मरीज मिले. जिसमें पत्रकार और वार्ड पार्षद के पति भी शामिल हैं.
इसे भी पढ़िए-सीएम, डिप्टी सीएम के करीबी को हुआ कोरोना, मंत्री विधायकों में हड़कंप
भैंसासुर में मिले 18 नए मरीज
बिहारशरीफ के भैंसासुर मोहल्ले में कोरोना के 18 नए मरीज मिले हैं. दरअसल, ये सब उस महिला के चेन बताए जा रहे हैं. जिनकी मौत कोरोना से हो गई थी और परिजनों ने बिना सूचना दिए दाह संस्कार कर दिया था. इसी महिला से लगातार चेन बनता जा रहा है। भैसासुर में पहले भी आधा दर्जन से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं। आरएमआरआई से मिली रिपोर्ट में 18 में 8 महिला हैं। रिपोर्ट आते ही भैसासुर मोहल्ला पूरी तरह से दहल गया है।
इसे भी पढ़िए-मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत 16 लोगों की आ गई कोरोना रिपोर्ट .. जानिए
कंटेनमेंट जोन घोषित हो सकता है भैंसासुर मोहल्ला
भैसासुर मोहल्ला में जिस तरह से कोरोना पॉजिटिव का चेन बनता जा रहा है। उसे देखते हुए कंटेनमेंट जोन घोषित किया जा सकता है. क्योंकि नियम के मुताबिक आवश्यक संख्या से ज्यादा मरीज भैंसासुर में मिले हैं आपको बता दें कि बिहारशरीफ के ब्रहस्थान, कमरूद्दीनगंज मोहल्ला पहले ही सील हो चुका है। इससे पहले खासगंज, शेखाना और सकुनत मोहल्ला सील हुआ था. तीन दिन पहले सिलाव में एक साथ 14 लोगों के संक्रमित होने के बाद सिलाव बाजार को भी सील कर दिया गया है।
इसे भी पढ़िए-नालंदा में बिजली विभाग ने ली दो युवकों की जान ?.. जानिए पूरा मामला
और कहां कहां मिले
बिहारशरीफ के भैसासुर मोहल्ला में 18 नए मरीज के अलावा गुफापर में एक, कमरूद्दीनगंज में एक और पहाड़पुरा में एक मरीज मिला है ।बिहारशरीफ के ब्रहस्थान, कमरूद्दीनगंज, सकुनत, भैसासुर, सोहसराय कटहल टोला मोहल्ला में कोरोना पॉजिटिव का चेन बनना शुरू हो गया है। इन मोहल्ला से हर दिन पॉजिटिव होने की सूचना मिल रही है।
इसे भी पढ़िए-कोरोना से डीपीओ की मौत, शिक्षा विभाग ने जताया शोक
अब तो चेत जाओ…
जिले कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ने के बावजूद नहीं चेत रहे हैं. लोग बिना मास्क लगाए ही बाजार में बेखौफ घूम रहे हैं। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो रहा है । जिला प्रशासन लगातार लोगों को जागरुक कर रही है । लेकिन लोगों पर इसका असर नहीं हो रहा है । ऐसे में नालंदा जिला वासियों को बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है .आपको बता दें कि दो दिन पहले करायपरशुराय थाना में पदस्थापित 18 पुलिसकर्मी भी पॉजिटिव आए थे। जिसके बाद थाना को सील कर दिया गया था।