नालंदा में कोरोना के दो और मरीज मिले.. संख्या 150 हुई

0

नालंदा जिला में एक बार फिर कोरोना मरीजों के मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है. अब रोजाना कहीं ना कहीं नालंदा जिला में कोरोना के नए मरीज मिल रहे हैं. आज कोरोना के दो नए मरीज मिले हैं. जिसके बाद जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 150 हो गई है.

कहां मिले मरीज
नालंदा जिला के गिरियक में कोरोना के दो नए मरीज मिले हैं। जिसमें एक 32 साल का युवक है. तो वहीं एक 21 साल की युवती है. दोनों के कॉन्टैक्ट हिस्ट्री को तलाशा जा रहा हा है .

नालंदा में अब 24 एक्टिव मरीज
नालंदा जिला में कोरोना के दो नए पॉजिटिव मरीजों के मिलने के बाद कुल संक्रमित मरीजों की तादाद बढ़कर 150 हो गई है । जिसमें 125 मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं. जबकि 24 का इलाज चल रहा है . वहीं अब तक एक मरीज की मौत हो चुकी है.

बिहार में आंकड़ा
अगर बिहार में कोरोना की जांच की बात करें तो अब तक 1 लाख 27 हजार 126 लोगों के कोरोना की जांच हुई है . जिसमें 6581 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. जबकि सूबे में अबतक कुल 4226 मरीज ठीक हुए हैं। तो वहीं 38 लोगों की मौत हो चुकी है

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In छत्तीसगढ़

Leave a Reply

Check Also

नालंदा में 10 ठिकानों पर NIA की छापेमारी.. ज्वेलरी शॉप और गन हाउस पर कार्रवाई

नालंदा जिला में NIA की बड़ी कार्रवाई हुई है.. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) और बिहार ATS ने …