
कोरोना संकट के दौरान नालंदा जिला में मरीजों की परेशानी बढ़ सकती है. क्योंकि कोरोना से जंग में अहम भूमिका निभा रहे एंबुलेस कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं
अनिश्चितकालीन हड़ताल पर एंबुलेंस कर्मचारी
नालंदा जिला के 102 एंबुलेंस सेवा के कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं. 102 एंबुलेंस कर्मचारी संघ सदर अस्पताल परिसर में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए हैं. 102 एंबुलेंस कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष अमित कुमार पांडे ने कहा कि न्याय संगत मांग अगर पूरी नहीं होती है तो 102 एंबुलेंस कर्मी राज्य व्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल में कदम पीछे नहीं खींचेगी।
इसे भी पढ़िए-नालंदा में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार, बनने लगे नए हॉटस्पॉट, टेंशन में स्वास्थ्य विभाग
क्या हैं मांगे
एंबुलेंस कर्मचारी संघ का कहना है कि कोविड-19 के दौर में 8 घंटे की जगह जो 12 घंटे काम लिए गए हैं. लेकिन अतिरिक्त भुगतान नहीं किया गया. वे इसके लिए अतिरिक्त भुगतान की मांग कर रहे हैं साथ ही 1 महीने की प्रोत्साहन राशि की मांग कर रहे हैं. उनका कहना है कि एंबुलेंस कर्मचारी दिन-रात अपनी सेवा देने में जुटे हुए थे इसके बावजूद भी ना जिला प्रशासन ने और ना ही बिहार सरकार ने उन्हें अलग से मानदेय दिया है। श्रम कानून का भी पालन नहीं करवाया जाता है।
इसे भी पढ़िए-दिल्ली के लिए श्रमजीवी समेत 5 क्लोन ट्रेन चलेगी.. जानिए कहां से कौन सी ट्रेन चलेगी
पटना तक धरना देने की चेतावनी
कर्मचारी संघ का कहना है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी जाती है तो वे पटना में भी जाकर धरना प्रदर्शन करेंगे. साथ ही चेतावनी दी कि अगर समय रहते सरकार हमारी बातों पर ध्यान नहीं देती है तो आगामी चुनाव में बिहार सरकार को इसके परिणाम भुगतनी पड़ेंगे