निर्माणाधीन मकान गिरा, मजदूर की मौत

0

नालंदा जिला में एक निर्माणाधीन मकान गिराने से एक मजदूर की मौत हो गई। जबकि दो लोग जख्मी हो गए। इस्लामपुर थाना के सकरी गांव में निर्माणाधीन मकान की एक दीवार ढह गई। जिसमें सकरी गांव का रही रहने वाला सतीश पासवान उर्फ बनवारी की मौत हो गई। जबकि दो मजदूर जख्मी हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सकरी गांव के ही रहने वाले उमेश महतो घर बनवा रहे थे। निर्माणाधीन मकान में सतीश पासवान, कलेश पासवान औऱ विजय महतो मजदूरी कर रहे थे। बताया जा रहा है कि ईंट जुड़ायी के दौरान अचानक दीवार ढह गई। जिसमें सतीश पासवान, कलेश पासवान और विजय महतो दब गए। हादसा होते ही कोहराम मच गया। जिसके बाद आसपास के लोगों ने उन्हें मलवे से निकाला। जिसमें सतीश पासवान की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कलेश पासवान और विजय महतो गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उधर, हादसे के बाद घर बनवाने वाले फरार हो गए। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनका कहना है कि घर में कमाने वाले सिर्फ वो ही थे अब उनका गुजारा कैसे होगा। वहीं गांव वाले इस मामले में प्रशासन से मुआवजे की मांग कर रहे हैं। उधर, पुलिस ने इस मामले में गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है ।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In हिलसा

Leave a Reply

Check Also

लोकसभा चुनाव के बीच BJP को बहुत झटका.. सुमो ने कह दिया अलविदा

2024 के रण का चौथा राउंड खत्म हो चुका है.. इस बीच बिहार में बीजेपी को बहुत बड़ा झटका लगा ह…