
नालंदा के दनियावां-बिहारशरीफ रेलखंड पर इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रेन दौड़ेगी। इस रेलखंड पर हुए इलेक्ट्रिफिकेशन काम का मंगलवार को सीआरएस होगा। दो दिन पहले इलेक्ट्रिक इंजन का ट्रायल रन पूरा हो चुका है।
दो महीने में पूरा हुआ काम
करीब 42 किमी लंबा दनियावां-बिहारशरीफ रेलखंड के विद्युतीकरण का काम पिछले साल अप्रैल माह में रखी गयी थी, लेकिन काम में तेज गति तब आयी जब पिछले नबम्बर माह में फतुहा-इस्लामपुर रेलखंड में हुए इलेक्ट्रिफिकेशन काम का सीआरएस हो गया। फतुहा-इस्लामपुर रेलखंड में इलेक्ट्रिफिकेश का काम होने के बाद मुख्य परियोजना प्रबंधक अभय कुमार चौधरी के नेतृत्व में काम करने वाले उपमुख्य विद्युत अभियंता विशंभर नाथ, प्रमोद कुमार, रंजीत कुमार तथा सत्येन्द्र पांडेय को दनियावां-बिहारशरीफ रेलखंड के इलेक्ट्रिफिकेशन का काम दो माह के अंदर पूरा करने का टॉस्क उच्चाधिकारियों द्वारा दिया गया। लगातार तीन-चार दिनों तक निरीक्षण के बाद इस रेलखंड पर इलेक्ट्रिक इंजन का ट्रायल रन शनिवार को पूरा हो गया। ट्रायन रन पूरा होते ही सीआरएस के इंसपेक्टशन की भी तिथि निर्धारित हो गयी।
मंगलवार को मुख्य सुरक्षा आयुक्त लेंगे जायजा
मंगलवार को मुख्य सुरक्षा आयुक्त रामकृपाल दलबल के साथ विशेष ट्रेन से दनियावां-बिहारशरीफ रेलखंड पर हुए इलेक्ट्रिफिकेशन काम का निरीक्षण करेंगे। मुख्य सुरक्षा आयुक्त की सकारात्मक रिपोर्ट के बाद इस रेलखंड पर इलेक्ट्रिक इंजन वाली ट्रेन दौड़ने लगेगी।