
नालंदा जिला के थरथरी थाना के नत्थु बिगहा में दिल्लू यादव की गुंडागर्दी सामने आई है । दिल्लू यादव ने गांव के ही आंगनबाड़ी केंद्र में आकर फायरिंग कर दी। जिसमें सहायिका के साथ साथ वहां मौजूद बच्चे बाल-बाल बच गए। फायरिंग होते ही अफरातफरी मच गई और बच्चे वहां से भागने लगे । बाद में शिकायत मिलने पर पुलिस ने दिल्लू यादव को गिरफ्तार कर लिया । दिल्लू यादव के पास से एक देसी कट्टा और गोली बरामद हुई है । साथ ही उसकी पत्नी को भी हिरासत में लिया गया है । थरथरी के थाना प्रभारी कमलेश सिंह के मुताबिक नत्थु बिगहा गांव में आंगनबाड़ी केंद्र की सहायिका माया कुमारी और दिल्लू यादव की बेटी के बीच मामूली बात को लेकर कहासुनी हुई। जिसके बाद दिल्लू यादव अपने कुछ साथियों के साथ आया और सहायिका माया कुमारी के साथ पहले मारपीट की और फिर बाद में देसी कट्टा निकालकर गोली चला दी। इसकी सूचना जैसे ही पुलिस को मिली । पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नत्थू बिगहा गांव पहुंची और छापेमारी कर दिल्लू यादव को गिरफ्तार कर लिया । इस दौरान पुलिस ने दिल्लू यादव की पत्नी मंजू को भी हिरासत में लिया । छापेमारी के दौरान दिल्लू यादव के घर से एक देसी कट्टा और गोलियां बरामद हुई। इसके अलावा पुलिस दिल्लू यादव के दो साथियों मनोहर यादव और लल्लू यादव की तलाश कर रही है ।