
नालंदा जिला में जमीन विवाद में दो गुटों में जमकर मारपीट और गोलीबारी हुई। मारपीट में दो महिलाएं जख्मी हो गईं है। जबकि किसी को गोली लगने की बात सामने नहीं आई है। मामला इस्लामपुर के बालमत बिगहा गांव की है। प्रतिमा देवी ने आरोप लगाया है कि उनके खेत को दूसरे लोग जोत रहे थे। इसका विराध किया तो गाली-गलौज करने लगे। बीच-बचाव के लिए आयी जयमंती देवी को गलत नीयत से पकड़ लिया। ग्रामीणों ने उनका विरोध किया तो उनके गले से सोने की चेन छीन ली और हवाई फायरिंग करते हुये भाग निकले। दूसर पक्ष की बचिया देवी ने आरोप लगाया है कि उनका पुत्र अपने खेत की जुताई कर रहा था। तभी गांव के दर्जनभर बदमाश वहां पहुंचे और गाली-गलौज की। बदमाशों ने लाठी से उसे मारपीट कर जख्मी कर दिया। उनकी गोतनी बालमुनी देवी बचाने पहुंची तो उनके साथ भी मारपीट कर सोने की चेन छीन लिया और हवाई फायरिंग की। गांव वालों के मुताबिक दोनों ओर दर्जनों राउंड गोलीबारी हुई है।इस्लामपुर के थानाध्यक्ष सुबोध कुमार के मुताबिक जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई है और मामले की छानबीन की जा रही है।