
सावधानी हटी दुर्घटना घटी। नालंदा जिला में रोजाना ट्रेन हादसे की खबर आने लगी है। दो दिन पहले ट्रेन से कटकर दो लोगों की मौत हो गई थी। शनिवार को एक बार फिर हादसा हुआ। इस बार ट्रेन की चपेट में बुलडोजर आ गया। वो बुलडोजर जो दूसरे को धाराशायी करता है। इस बार वो ट्रेन के चपेट में आ गया और उसके परखच्चे उड़ गए। हादसा इस्लामपुर-पटना रेलखंड पर पैडिया के पास हुआ। जहां जल्दबाजी में रेलवे ट्रैक पार कर रही जेसीबी मशीन ट्रेन से टकरा गयी। ट्रेन की टक्कर में जेसीबी के परखच्चे उड़ गये। चालक समेत दो लोग जख्मी हो गये। घटना के बाद अफरातफरी मच गयी। घायलों का इलाज निजी अस्पताल में कराया गया है। बताया जा रहा है कि यहां पर एक प्राइवेट कंपनी पइन उड़ाही और ईंट सोलिंग का काम कर रही है । उसी कंपनी का जेसीबी मशीन यहां पर काम कर रहा है। पैडिया बिगहा के रेलवे क्रासिंग के पास ड्राइवर ने बिना ट्रेन को देखे जल्दबाजी के जेसीबी मशीन को पार कराने की कोशिश की। तभी इस्लामपुर से पटना जा रही ट्रेन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जेसीबी मशीन उड़कर दूसरी खेत में जा गिरा। हादसे में जेसीबी के ड्राइवर सुनील कुमार और गोलू प्रसाद गंभीर रूप से जख्मी हो गये। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने जेसीबी मशीन को जब्त कर लिया है और उस कंपनी पर कार्रवाई करने की बात कह रही है।
ट्रेन से कटकर परबलपुर के युवक की मौत
वहीं, योगीपुर रेलवे क्रॉसिंग के आगे रेलवे ट्रैक पर से एक युवक का क्षत-विक्षत लाश मिला था। मृतक की पहचान परवलपुर थाना के मठपर गांव के अनिल राउत के रूप में हुई थी। जो मुंबई की फैक्ट्री में काम करता था। दो दिन पहले ही उसके पिता की मौत हुई थी । वो श्राद्धकर्म में शामिल होने आया था। वो इसी सिलसिले में पटना से लौट रहा था।
इस्लामपुर रेलखंड पर छह दिनों में तीन की मौत
फतुहा-इस्लामपुर रेलखंड पर पिछले छह दिनों में तीन युवकों की मौत ट्रेन से कटने से हो गयी। पिछले रविवार की रात हिलसा स्टेशन के पास पटना-इस्लामपुर सवारी गाड़ी से कटकर एक युवक की मौत हो गई थी। फिर बुधवार को चिकसौरा रेलवे क्रॉसिंग के निकट एक युवक की ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई थी और शुक्रवार की रात योगीपुर के पास एक युवक की जान चली गई
इसे भी पढि़ए-ट्रेन से कटकर दो लोगों की मौत