
चंडी थाना के तुलसीगढ़ में जमकर बवाल हुआ। ग्रामीणों के विरोध के आगे सीओ को झुकना पड़ा। जिस दल बल के साथ वो तुलसीगढ़ पहुंचे थे उन्हें वहां से बैरंग लौटना पड़ा । दरअसल, सीओ राजीव कुमार वर्मा दलबल के साथ तुलसीगढ़ पहुंचे। वे मिडिल स्कूल के बगल में बनी दीवार को तोड़ने गए थे। लेकिन ग्रामीणों ने दीवार तोड़ने का विरोध किया। इसे लेकर पुलिस बल और ग्रामीणों के बीच तीखी नोंझोंक भी हुई । लेकिन आखिरकार पुलिस को झुकना पड़ा और सीओ को पुलिस बल के साथ पीछे हटना पड़ा। गांव वालों का कहना है कि तुलसीगढ़ पंचायत के मुखिया का इस दीवार को लेकर विवाद चल रहा है। जो फैसला आएगा उसका पालन किया जाएगा। सीओ की मनमानी नहीं चलेगी। तुलसीगढ़ पंचायत के मुखिया मणिकांत मनीष ने कहा कि यह जमीन गैरमजरूआ है। जमीन पर मनरेगा भवन बंनाने का प्रस्ताव है। उस जमीन पर मनरेगा भवन निर्माण से विद्यालय शिक्षा समिति को कोई आपत्ति नहीं है। दीवार को लेकर बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम , विभागीय सचिव/ प्रधान सचिव , शिक्षा विभाग सह द्वितीय अपीलीय प्राधिकार में सुनवाई चल रही है। अगली सुनवाई की तिथि 15 मई 2018 को है। कार्यालय प्रमंडलीय आयुक्त , पटना प्रमंडल सह प्रथम अपीलीय प्राधिकार द्वारा जमीन शिक्षा विभाग को हस्तांतरित किया गया था। सीओ राजीव कुमार वर्मा ने कहा कि जमीन बिहार सरकार की हैं । अनुमंडलाधिकारी हिलसा के निर्देश पर दीवार तोड़ने गए थे।