बाप रे बाप.. गर्मी ने बिहार में तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड.. तापमान जानकर छूट जाएगा पसीना

0

बिहार के 14 जिलों में इन दिनों प्रचंड गर्मी पड़ रही है। रविवार का दिन इस सीजन का सबसे गर्म रहा। इतना ही नहीं पिछले 16 साल पुराना रिकॉर्ड भी गर्मी ने तोड़ दिया है । नालंदा, शेखपुरा,बांका और बक्सर समेत 14 जिलों में हीट कर्फ्यू लगा है ।

टूटा पुराना रिकॉर्ड
दोपहर तेज पछुआ और प्रचंड ताप की वजह से नालंदा,शेखपुरा,नवादा, पटना, गया, भागलपुर, बक्सर, बांका, जमुई, औरंगाबाद,बेगूसराय, पश्चिमी और पूर्वी चंपारण में इस साल का सबसे अधिक तापमान रिकॉर्ड किया गया। बक्सर में अधिकतम तापमान ने अब तक का सारा रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

इसे भी पढ़िए-बिहार  में 72 घंटे का हीट कर्फ्यू.. जानिए, अलर्ट में क्या क्या कहा गया

बक्सर, बांका और शेखपुरा बेहाल
बक्सर का अधिकतम तापमान 46.7 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि बांका और शेखपुरा राज्य में दूसरा सबसे गर्म शहर रहे, जहां अधिकतम तापमान 44 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। कुल मिलाकर राज्य के 20 जिले ऐसे रहे जहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार चला गया।

इसे भी पढ़िए-बिहारशरीफ-अरवल NH 33 पर बनेगा ओवरब्रिज और बाईपास.. किन किन गांव की जमीन का होगा अधिग्रहण

कहां कितना रहा अधिकतम तापमान
बक्सर 46.7 (संदिग्ध)
बांका 44 डिग्री
शेखपुरा 44 डिग्री
नालंदा 42.8
नवादा 43.6
जमुई-भोजपुर 43.2 डिग्री
औरंगाबाद 42.9
गया 42.9
भागलपुर 41.2
सुपौल 40.2
पू. चंपारण 40.4
प. चंपारण 41.2
माधोपुर 41.2
वैशाली 41.2
खगड़िया 42.3
सीवान 42.4
सीतामढ़ी 40 डिग्री

इसे भी पढ़िए-नालंदा-गया-जहानाबाद के बीच बनेगा एक और हाईवे.. जानिए कहां-कहां से गुजरेगा

पछुआ पवन ने निकाला पसीना
बिहार में पछुआ हवा लोगों का पसीना निकाल रहा है। पछुआ हवान बलूचिस्तान और अफगानिस्तान से राजस्थान, मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश होते हुए बिहार पहुंच रही है। इस वजह से दक्षिण बिहार के अधिकतर जिलों प्रचंड गर्मी पड़ रही है । गया में पछुआ हवा की रफ्तार 20 से 22 किमी प्रतिघंटे तक रह रही है।

उत्तर बिहार में बारिश की संभावना
उत्तर पश्चिमी बिहार के लोगों को सोमवार को गर्मी से आंशिक राहत मिल सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के मुताबिक सोमवार को सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार में मेघ गर्जन और बिजली चमकने के आसार हैं। जबकि मंगलवार को पश्चिमी चंपारण, कटिहार, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार और भागलपुर में मेघ गर्जन के साथ आंशिक बारिश हो सकती है। इन जिलों को अगले 24 घंटे में गर्मी से राहत मिल सकती है।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In काम की बात

Leave a Reply

Check Also

लोकसभा चुनाव के बीच BJP को बहुत झटका.. सुमो ने कह दिया अलविदा

2024 के रण का चौथा राउंड खत्म हो चुका है.. इस बीच बिहार में बीजेपी को बहुत बड़ा झटका लगा ह…