
BPSC यानि बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित 65वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा के परीक्षार्थियों को झटका लगा है । बीपीएसपी ने किसी भी प्रश्न को हटाने से इनकार कर दिया है । BPSC का कहना है कि सिर्फ उत्तर बदले जाएंगे . प्रश्न रद्द नहीं किए जाएंगे । यानि 65वीं बीपीएससी पीटी का कोई प्रश्न नहीं हटेगा, सिर्फ नौ सवालों के उत्तर बदलेंगे.
क्या है पूरा मामला समझिए
15 अक्तूबर को 65वीं बीपीएससी पीटी परीक्षा का आयोजन हुआ था. जिसमें 4.75 लाख छात्रों में से लगभग तीन लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे. परीक्षा के बाद 27 अक्तूबर को आयोग ने पहली आंसर की जारी की थी और 11 नवंबर तक उस पर परीक्षार्थियों से आपत्ति मांगी थी.
600 छात्रों ने जताई थी आपत्ति
परीक्षार्थियों की ओर से 600 आपत्तियां दर्ज करवायी गयी थीं, जिनमें कुल 30 प्रश्नों के आयोग द्वारा निर्धारित उत्तरों पर सवाल उठाये गये थे. इनमें 15 प्रश्नों पर की गयी आपत्तियां गंभीर प्रकृति की थीं, जिनके समर्थन में अभ्यर्थियों ने पुस्तकों और अन्य प्रमाणों की कटिंग प्रस्तुत की थी. आयोग की 15 सदस्यीय समिति ने दो बैठकों के बाद इनमें से नौ प्रश्नों के उत्तर बदलने की अनुशंसा की है.
अनुमति के बाद अंतिम आंसर की
आठ-नौ प्रश्नों के उत्तर बदलने की विशेषज्ञ समिति ने अनुशंसा की है. उसे आयोग के समक्ष रखा जायेगा और उसकी अनुमति मिलने के बाद अंतिम आंसर की तैयार होगी, जिसके आधार पर ओएमआर शीट का मूल्यांकन होगा. अनुशंसित प्रश्नों के उत्तर का विकल्प बदलेगा पर कोई प्रश्न नहीं हटाया जायेगा.
इसे भी पढ़िए- BPSC के ANSWER KEY में आधा दर्जन से ज्यादा गलती, जानिए किन किन सवालों के गलत हैं जवाब
फरवरी के अंतिम में आ सकता है रिजल्ट
65वीं बीपीएससी पीटी का रिजल्ट फरवरी के आखिरी हफ्ते या मार्च के पहले हफ्ते में आ सकता है । क्योंकि पीटी की परीक्षा दोबारा होगी. जिसमें विकलांग छात्र ही शामिल होंगे. बीपीएसपी सूत्रों का कहना है कि पीटी में करीब 4500 छात्र सफल घोषित किए जाएंगे.