
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग खंड शिक्षाधिकारी (UPPSC BEO 2019) भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा स्थगित कर दी गई है . कोरोना वायरस की वजह से परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है । पहले ये परीक्षा 22 मार्च को आयोजित की जानी थी
309 पदों पर होनी है भर्ती
उत्तर प्रदेश में खंड शिक्षाधिकारी (बीईओ) के लिए 309 पदों पर भर्ती होनी है । इसके लिए प्रारंभिक परीक्षा 22 मार्च को होनी थी. लेकिन कोरोना वायरस की वजह से उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने प्रारंभिक परीक्षा को स्थगित कर दिया है ।हालांकि परीक्षा की अगली तिथि की घोषणा नहीं की गई है. उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग के मुताबिक परीक्षा की अगली तिथि बाद में घोषित की जाएगी
मेंस में 13 गुना ही होंगे सफल
उत्तर प्रदेश पीसीएस प्री की तरह इस भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा में भी मुख्य परीक्षा के लिए एक पद के सापेक्ष 13 गुना अभ्यर्थियों को सफल किया जाएगा। माइनस मार्किंग की व्यवस्था भी लागू रहेगी। प्रत्येक गलत उत्तर पर एक तिहाई अंक की कटौती की जाएगी।
इंटरव्यू नहीं होगा
खंड शिक्षा अधिकारी के पद के लिए इंटरव्यू नहीं होगा। प्रारंभिक परीक्षा (प्री) में सफल होने वाले मुख्य परीक्षा (मेंस) में शामिल होंगे। चयन मुख्य परीक्षा की मेरिट के आधार पर ही किया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा 300 नंबर की होगी। इसमें ढाई-ढाई नंबर के 120 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके लिए दो घंटे दिए जाएंगे।
मुख्य परीक्षा में क्या क्या होगा
मुख्य परीक्षा में दो पेपर होंगे। पहला 200 नंबर का सामान्य अध्ययन और दूसरा 200 नंबर का सामान्य हिन्दी एवं निबंध का पेपर होगा। दूसरे पेपर में 100 नंबर सामान्य हिन्दी और 100 नंबर हिन्दी निबंध के लिए होंगे। मुख्य परीक्षा में कुल 40 दीर्घउत्तरीय प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें 10 प्रश्न सामान्य उत्तरीय होंगे, जिसका उत्तर 125-125 शब्दों में देना होगा, 10 लघु उत्तरीय होंगे, उत्तर 50-50 शब्दों में लिखना होगा। शेष 20 अति लघु उत्तरीय होंगे, जिसका उत्तर 25-25 शब्दों में लिखना होगा। सामान्य उत्तरीय प्रश्न 10-10 नंबर, लघु उत्तरीय प्रश्न 6-6 नंबर तथा अति लघु उत्तरीय 2-2 नंबर के होंगे।
गलत सूचना पर अभ्यर्थन निरस्त:
विज्ञापन में कहा कि ऐसी जानकारी मिलेगी की अभ्यर्थी ने कोई जानकारी गलत दी है या छिपाई है तो अभ्यर्थन निरस्त कर उसे डिबार किया जाएगा।