
क्या अभी आपने सोने के वर्क का चिकन देखा है। वो भी 24 कैरेट गोल्ड प्लेटेड चिकन। सोशल मीडिया पर इन दिनों सोने वाला ये चिकन जमकर वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में लोग बकायदा सोने से लिपटे चिकन को खाते हुए नजर आ रहे हैं । चिकन के स्वाद के साथ घुले सोने को लोग बड़े चाव से खा रहे हैं। ये गोल्ड प्लेटेड चिकन अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर की एक रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा है। गोल्ड चिकन विंग्स जिस रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा है । उसका नाम है द एन्सवर्थ। अगर आप एस आफ स्पेशल गोल्डन बॉटल्स के साथ 50 पीस गोल्ड चिकन विंग्स का ऑडर करते है…तो आपको एक हजार डॉलर देना होगा…लेकिन आप एक हजार डॉलर का चिकन विंग्स नहीं लेना चाहते तो आप आसानी से 10 पीस 45 डॉलर में ले सकते हैं। और इसी तरह 20 पीस 90 डॉलर में ले सकते हैं। आलम ये है कि न्यूयॉर्क की द एन्सवर्थ रेस्तरां में मिलने वाले इस गोल्ड चिकन विंग्स को खाने के लिए लोग दूर दूर से आ रहे हैं।ये दुनिया का पहला रेस्तरां है जो गोल्डन चिकन विंग्स परोसता है।गोल्ड चिकन विंग्स जितने खास है इन्हें तैयार करने का तरीका भी उतना ही खास है।पहले शहद और नींबू में 12 घंटो तक भिगोने के बाद इन्हें डीप फ्राई किया जाता है। फिर इसे अलग—अलग फलेबर के कुछ खास किस्म के सॉस डालते हैं। और आखिर में इसमें सोने का बुरादा छिड़के जाता है।