दुल्हन करती रही इंतजार, बारात के साथ श्मशान घाट पहुंच गया दूल्हा

0

सच गया है कि नियति को जो मंजूर होता है वही होता है. हाथों में मेंहदी लगाकर दुल्हन अपने साजन का इंतजार कर रही थी. लेकिन ऊपर वाले को कुछ और मंजूर था. घोड़ी पर चढ़ बारात लेकर दुल्‍हन के घर जाने के बदले अर्थी पर उसकी बारात (अंतिम यात्रा) श्मशान पहुंची।

शादी के ठीक पहले दूल्‍हे की मौत
मामला नवादा के रूपौ बाजार की है. बाइक और ट्रैक्टर की सीधी टक्कर में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों में शामिल प्रिंस कुमार की रात में शादी होने वाली थी। शादी के ठीक पहले रात करीब आठ बजे वो अपने दो दोस्तों के साथ कुछ खरीदारी करने बाजार आ रहा था। उसी समय बालू लदे एक ट्रैक्टर ने उसकी बाइक में सामने से टक्कर मार दिया।

दो की मौत, 1 की हालत गंभीर
दुर्घटना में प्रिंस की मौके पर ही मौत हो गई। वो नवादा के फरेदा गांव के रहने वाले परमानन्द सिंह का बेटा था। उसके साथ बाइक पर सवार दूसरे युवक छोटू की मौत इलाज के दौरान नवादा सदर अस्पताल में हो गई। मृतक छोटू भारतीय जनता पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह का भतीजा था। घायल तीसरे युवक उत्तम कुमार की हालत भी नाजुक बताई जा रही है। उसे पटना रेफर किया गया है।

हादसे से मचा कोहराम
शादी के ठीक पहले युवक और उसके साथी की मौत से दोनों के घरों में कोहराम मच गया है। दुल्‍हन पक्ष के घर में भी मातम फैल गया है। बारात निकलने के ठीक पहले अर्थी उठने की घटना से लोग काफी मर्माहत हैं।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In रोचक खबरें

Leave a Reply

Check Also

योगी राज में मारा गया एक और माफिया.. कई जिलों में धारा 144 लगाई गई

कहा जाता है कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ माफिया के लिए काल हैं.. उनके राज में कोई…