
आईएएस टॉपर टीना डाबी ने अपने प्रेमी अतहर खान से शादी रचा ली है। टीना ने अपनी शादी की जानकारी ट्विटर के जरिए दी। उन्होंने ट्वीटर पर लिखा कि ‘मैं अपनी शादी के बारे में आप लोगों से कुछ बताना चाहती हूं, अतहर और मैंने 20 मार्च को जयपुर में कलेक्टर सिद्धार्थ महाजन के सामने कोर्ट मैरिज कर ली थी। अब शादी का सेलिब्रेशन दो बार होगा। जिसमें पहला रिसेप्शन कश्मीर में और दूसरा दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। कश्मीर में शनिवार को रिसेप्शन दिया गया, जबकि दिल्ली में 14 अप्रैल को रिसेप्शन दिया जाएगा।

अतहर और टीना ने कभी अपने रिश्ते को नहीं छिपाया। साल 2016 में अपने फेसबुक अकाउंट पर भी टीना से अपने और आमिर के रिश्ते को दुनिया को बताया था.

टीना और अतहर दोनों 2015 में यूपीएससी के पेपर साथ में दिए थे. इस एग्ज़ाम में टीना डाबी टॉपर रहीं थीं जबकि आमिर दूसरी पोजिशन पर आए। टीना हिंदू हैं और आमिर मुस्लिम इसी वजह से दोनों के इस रिश्ते को कई हिंदू संगठनों ने ‘लव जिहाद’ का नाम दिया।

कैसे शुरू हुई लव स्टोरी
दोनों की मुलाकात नॉर्थ ब्लॉक स्थित डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल ऐंड ट्रेनिंग के दफ्तर में हुई थी. दोनों साल 2015 से ही एक-दूसरे के साथ हैं. अपनी लव स्टोरी शुरू होने के बारे में टीना कहती हैं कि एक शाम अतहर मेरे घर आए और शादी का प्रपोजल रखा। लेकिन मैंने कोई जबाव नहीं दिया। हालांकि मेरे क्लोज फ्रेंड्स पहले से जानते थे कि वो मुझे चाहते हैं। इसके बाद जयपुर में हम एक इवेंट में भी मिले। वहां भी अतहर ने प्रपोज किया, लेकिन मैं पहले यह जान समझ लेना चाहती थी कि हम दोनों के बीच ट्यूनिंग है या नहीं?

टीना ने कहा कि मुझे अतहर में सबसे ज्यादा पंसद आई वो थी अतहर की मेरे प्रति लगन। यही वजह है कि मैंने उनसे शादी करने का फैसला किया। टीना ने बताया कि हम दोनों की उम्र में एक ही साल का अंतर है। हमारे शौक मिलते जुलते हैं। डिनर पर जाना और घूमना-फिरना हमें बहुत पसंद है। हाल ही टीना डाबी की ट्रेनिंग पूरी होने के बाद अब उन्हें पहली पोस्टिंग अजमेर जिले में हुई थी। राजस्थान कैडर की आईएएस अधिकारी टीना को एसडीएम पद पर किशनगढ़ में तैनात किया गया था।