कटरीना कैफ ने बिना हाथ जमीन पर रखे लगाए पुश अप्स, Video हुआ वायरल

0

अभिनेत्री कटरीना कैफ (Katrina Kaif) अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने अंदाज के लिए भी खूब जानी जाती हैं. उनके वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं. एक्ट्रेस अपनी फिटनेस के मामले में भी काफी सुर्खियों में रहती हैं. हाल ही में कटरीना कैफ का एक वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है. इस वीडियो में यूं तो कैटरीना कैफ पुश अप्स (Katrina Kaif Push Ups Video) करती नजर आ रही हैं, लेकिन वीडियो में खास बात यह है कि पहले कैटरीना दोनों हाथों से पुश अप्स करती हैं, फिर एक हाथ से और जमीन को बिना छुए ही एक्ट्रेस पुश अप्स करना शुरू कर देती हैं.

तेजी से शेयर हो रहा है वीडियो
एक्ट्रेस कटरीना कैफ (Katrina Kaif) के इस वीडियो को देख हर कोई काफी हैरान है. क्योंकि बिना जमीन को हाथ लगाए पुश अप्स करना काफी मुश्किल काम है. हालांकि, एक्ट्रेस के इस मुश्किल काम को बड़ी ही आसानी से करने का राज वीडियो के आखिर में खुलता है. दरअसल, वीडियो में कैटरीना एक सीसॉ जैसे पत्थर पर यह करतब कर रही हैं और उनकी मदद कोई शख्स कर रहा है. कैटरीना कैफ के इस वीडियो को फिल्मफेयर के इंस्टाग्राम पेज से शेयर किया गया है.

सूर्यवंशी में नजर आएंगी कटरीना
कटरीना कैफ (Katrina Kaif) के इस वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट भी कर रहे हैं और उनकी एक्टिंग स्किल्स की तारीफ कर रहे हैं. वहीं, उनके वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म ‘सूर्यवंशी’ में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में वह मशहूर एक्टर अक्षय कुमार के साथ मुख्य भूमिका निभाती नजर आएंगी. यूं तो फिल्म मार्च में ही रिलीज होने वाली थी, लेकिन लॉकडाउन के कारण फिल्म की रिलीज डेट टाल दी गई. इसके अलावा ऐसा माना जा रहा है कि कैटरीना जल्द ही रणवीर सिंह के साथ भी किसी फिल्म में नजर आ सकती हैं.

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In रोचक खबरें

Leave a Reply

Check Also

बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑटो-बस में अश्लील गाने बजाया तो..

बिहार में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर नीतीश सरकार ने बड़ा और कड़ा कदम उठाया है. अब बस, ऑटो,…