
एक बकरी ने अजीबो-गरीब बच्चे को जन्म दिया है। दिखने में ये नीलगाय के बछड़े की तरह है। इस विचित्र घटना की खबर पूरे गांव में फैल गयी।
गांव में आग की तरह फैली खबर
गोपालगंज जिले के थावे प्रखंड में एक बकरी ने नीलगाय के बच्चे को जन्म दिया है। बकरी ने दो पठिया के बाद तीसरे बच्चे के रूप में सोमवार को नीलगाय को जन्म दिया। विचित्र घटना की खबर पूरे गांव में आग की तरह फैल गयी। बछड़े को देखने के लिए पूरा गांव उमड़ पड़ा। बकरी के मालिक विनोद मांझी की पत्नी सीता देवी ने बताया कि लगभग डेढ़ घंटे तक जिंदा रहने के बाद बछड़े की मौत हो गयी, जिसे दफना दिया गया।