
नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार के बेटे की शादी संपन्न हो गई। कौशलेंद्र कुमार के बेटे कुमार क्षितिज की शादी में वर वधू को आशीर्वाद देने खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजगीर पहुंचे थे। मुख्य मंत्री नीतीश कुमार सड़क रास्ते से पटना से राजगीर पहुंचे। सबसे पहले वे राजगीर के सर्किट हाउस गए। वहां फ्रेश होने के बाद वे करीब पौने नौ बजे विवाह स्थल पर पहुंचे। जहां खुद सांसद कौशलेंद्र कुमार ने उनकी आगवानी की ।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जयमाल के बाद वर वधू को आशीर्वाद दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम के लिए वापस सर्किट हाउस चले गए। रात्रि विश्राम करने के बाद वे पटना के लिए रवाना हो गए। कौशलेंद्र कुमार के बेटे की शादी का आय़ोजन राजगीर के पुराना सैनिक स्कूल कैंप में किया गया था। जहां बड़ी संख्या में विधायक,सांसद औऱ बिहार सरकार के मंत्री पहुंचे । इस मौके पर ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, मंत्री ललन सिंह, पूर्णिया के सांसद संतोष कुशवाहा, विधायक हरिनारायण सिंह, विधायक डॉ. सुनील कुमार, विधायक रवि ज्योति कुमार, विधायक डॉ. जीतेन्द्र कुमार, विधायक चन्द्रसेन प्रसाद, पूर्व मंत्री अशोक चौधरी सहित जिले के जदयू व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।