
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को खरी-खरी सुनाया है। नीतीश कुमार ने कहा कि एक केंद्रीय मंत्री जेल में अपराधियों से मुलाकात कर रहे हैं। लेकिन उनकी सरकार न किसी को बचाती है और ना फंसाती है। लेकिन जो लोग इस तरह का धंधा करेंगे उनको उनकी सरकार नहीं बख्शेगी।
रो पड़े गिरिराज सिंह
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। गिरिराज सिंह ने बिहार की नीतीश सरकार को हिंदू विरोधी बताया। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह जेल में बंद वीएचपी नेता कैलाश विश्वकर्मा के घर पहुंचे और उनका हाल चाल जाना। इस दौरान वो रो पड़े। उन्होंने कहा कि वो इनके लिए कुछ नहीं कर पा रहे हैं। आपको बता दें कि दंगा के आरोप में नवादा जेल में बंद वीएचपी नेता कैलाश विश्वकर्मा और बजरंग दल के नेता जितेंद्र प्रताप जीतू से शनिवार केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मुलाकात की थी। उन्होंने कहा कि पुलिस समाज की सेवा करने वालों को ही गिरफ्तार कर रही है। उन्होंने पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए थे
इसे भी पढ़िए-जेल में दंगाई से मिले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह
गिरिराज को नीतीश की दो टूक
जेडीयू कार्यकारिणी की बैठक में मुख्य मंत्री नीतीश कुमार को इशारों में जमकर खरी खोटी सुनाई । उन्होंने कहा कि उनकी सरकार भ्रष्टाचार, अपराध और सांप्रदयिकता से कोई समझौता नहीं करेगी । भले उनकी सरकार रहे या नहीं।