विधायक के खासमखास प्रखंड प्रमुख की कुर्सी रहेगी या जाएगी ?

0

नालंदा जिला में अब एक और प्रखंड प्रमुख और उप प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है। चंडी के प्रखंड प्रमुख निर्मला देवी और उप प्रमुख के पंचायत समिति के सदस्यों ने मोर्चा खोल दिया है। उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है। प्रखंड प्रमुख निर्मला देवी को हरनौत विधायक हरिनारायण सिंह का खासमखास माना जाता है। बताया जाता है कि पिछली बार भी उन्हीं के इशारों पर इनका चयन हुआ था। लेकिन इस बार 22 पंचायत समिति सदस्यों में से 12 ने उनके खिलाफ आवाज उठाई है और अविश्वास प्रस्ताव दिया है।

इसे भी पढ़िएअविश्वास प्रस्ताव- जिला परिषद के अध्यक्ष की मुश्किलें बढ़ी, 13 को होगा भाग्य का फैसला

प्रखंड प्रमुख के खिलाफ किसने-किसने खोला मोर्चा
पंचायत समिति सदस्य दयाशंकर यादव के नेतृत्व में बागी सदस्यों ने बीडीओ को अविश्वास प्रस्ताव का आवेदन दिया और जल्द से जल्द विशेष बैठक बुलाने की मांग की। अविश्वास प्रस्ताव पर मनीष कुमार, फेकु कुमार, राजकुमार, रिंकू देवी, रेशमी देवी, रितु देवी, सिम्पी देवी, रीता देवी, शुभद्रा कुमारी, गौतम कुमार, अखिलेश कुमार, दयाशंकर यादव ने दस्तखत किए हैं। बीडीओ ने प्रमुख से बात कर बैठक की तिथि निर्धारित करने की बात कही है। अविश्वास प्रस्ताव लाते ही प्रखंड का राजनीतिक माहौल गरमा गया है। कुर्सी बचेगी या जायेगी की चर्चा होने लगी है। सदस्यों द्वारा लगाए गये आरोपों पर भी लोग चर्चा कर रहे हैं।

क्या क्या लगाए गए हैं आरोप
अविश्वास प्रस्ताव में आरोप लगाया गया है कि पंचायत समिति की बैठक में सदस्यों द्वारा पारित प्रस्ताव का प्रमुख पालन नहीं करती हैं। साथ ही सरकार द्वारा विकास के लिए दी गई राशि को बिना पंचायत समिति सदस्यों के सहमति के ही मनमानी पूर्वक खर्च कर देती हैं

इसे भी पढ़िए-सरमेरा प्रखंड प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In अन्य जिले

Leave a Reply

Check Also

बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑटो-बस में अश्लील गाने बजाया तो..

बिहार में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर नीतीश सरकार ने बड़ा और कड़ा कदम उठाया है. अब बस, ऑटो,…