बिहारशरीफ में फ्रीडम रन का आयोजन.. लोकतंत्र की फिटनेस का दिया गया मंत्र

0

बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इसे लेकर मतदाताओं में जागरुकता जगाने के लिए कई तरह के अभियान चलाए जा रहे हैं. इसके तहत बिहारशरीफ में फ्रीडम रन कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

क्या है पूरा मामला
फिट इंडिया की तर्ज पर लोकतंत्र को स्वस्थ्य बनाने के लिए नालंदा जिला प्रशासन ने फ्रीडम रन का आयोजन किया. उप विकास आयुक्त राकेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर इस मार्च को रवाना किया। फिर भी खुद भी मार्च में शामिल हो गए। उनके साथ स्वस्थ लोकतंत्र की कामना के साथ सैकड़ों की संख्या में लोगों ने दौड़ लगाई।

इसे भी पढ़िए-बिहारशरीफ में चोरों ने फिर एक घर में डाला डाका.. CCTV में कैद हुई तस्वीरें

जागरुकता जगाने की कोशिश
इंडिया तभी फिट रहेगा जब हम स्वस्थ रहेंगे, हमारा लोकतंत्र स्वस्थ रहेगा। इसी उद्देश्य को बिहारशरीफ के श्रम कल्याण केन्द्र के मैदान से फिट इंडिया, फ्रीडम रन की शुरूआत की गई। दौड़ में शामिल लोग मतदान के प्रति मतदाताओं को जागरूक करते रहे। लोगों ने कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र व बेहतर प्रत्याशी के चयन के लिए मतदान बेहद जरूरी है। हर काम छोड़कर लोग मतदान करें।

इसे भी पढ़िए-चुनाव आयोग ने बिहार में 12 पार्टियों का चुनाव चिन्ह बदला.. जानिए किस पार्टी को क्या मिला

डीएम ऑफिस तक मार्च
यह मार्च श्रम कल्याण मैदान से इतवारी बाजार होते हुए समाहरणालय परिसर पहुंचा, जहां लोगों ने एक सुर में मतदान की उपयोगिता से जुड़े नारे लगाए। इस मार्च के आगे-आगे स्वीप कोषांग का मतदाता जागरूकता रथ चल रहा था। जिसमें बज रहे प्रेरक गाने लोगों को सहज आकर्षित कर रहे थे। इस मार्च में विभिन्न खेलों से जुड़े खिलाड़ी तथा छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस फ्रीडम रन में जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक भी मौजूद थे।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In खेल

Leave a Reply

Check Also

योगी राज में मारा गया एक और माफिया.. कई जिलों में धारा 144 लगाई गई

कहा जाता है कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ माफिया के लिए काल हैं.. उनके राज में कोई…