नालंदा में स्वर्ण व्यवसायी की हत्या.. पहले लूटा फिर सोना कारोबारी को मार डाला

0

नालंदा जिला में अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहा है। बदमाश नालंदा पुलिस को खुली चुनौती देने लगे हैं। नालंदा में दिनदहाड़े लूट और हत्या की वारदात सामने आई है। जहां बदमाशों ने एक सोना कारोबारी से लूटपाट की और विरोध करने पर गोली मारकर हत्या कर दी।

क्या है मामला
मामला नालंदा थाना क्षेत्र के बड़गांव की है। जहां बदमाशों ने स्वर्ण व्यवसायी को लूटपाट के बाद गोली मार दी। खून से लथपथ सोना कारोबारी को इलाज के लिए पावापुरी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी।

इसे भी पढ़िए-नवादा की मां-बेटी की बिहारशरीफ में मौत, बाप-बेटे की हालत गंभीर

मृतक सोनार की पहचान हुई
मृतक की पहचान बड़गांव के रहने वाले बैद्यनाथ प्रसाद के बेटे राजीव कुमार के रूप में की गयी है। वो जुआफर बाजार में सोना-चांदी की दुकान चलाते थे।

इसे भी पढ़िए-नालंदा का स्कूल संचालक निकला दरिंदा.. स्कूल में युवक को जिंदा जलाकर मार डाला

दुकान बंद कर लौट रहे थे
बताया जा रहा हैकि राजीव कुमार शनिवार को शाम करीब पांच बजे जुआफर बाजार में दुकान बंद कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। बड़गांव पहुंचने से पहले ही बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और सीने में 2 गोली मार दी।

इसे भी पढ़िए-नालंदा में पंचायत चुनाव के नतीजे घोषित.. जानिए, इस्लामपुर प्रखंड में कौन कहां से जीते

इलाज के दौरान मौत
गोली की आवाज सुनने के बाद स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़े। गांव वालों की मदद से पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहां से बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया। देर शाम में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। व्यवसायी की बाइक भी घटनास्थल के पास मिली है।

इसे भी पढ़िए-नालंदा में पंचायत चुनाव के नतीजे घोषित.. जानिए, राजगीर प्रखंड में कौन कहां से जीते

जांच में जुटी पुलिस
नालंदा के थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात बदमाशों ने गोली मारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम करवाने की प्रक्रिया में जुट गए है।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In अपराध

Leave a Reply

Check Also

बिहार में महागठबंधन को एक और बड़ा झटका.. एक और विधायक का विकेट गिरा.. जानिए पूरा मामला

बिहार में महागठबंधन को एक और बड़ा झटका लगा है । पहले स्पीकर की कुर्सी गई.. फिर फ्लोर टेस्ट…