खुशखबरी: बिहार में हो गई मॉनसून की एंट्री, मौसम विभाग का अलर्ट

0

बिहार वासियों के लिए खुशखबरी है। बिहार में मॉनसून की एंट्री हो चुकी है।भागलपुर के रास्ते मॉनसून बिहार में प्रवेश कर चुका है।मौसम विभाग ने इसकी आधिकारिक पुष्टि कर दी है।

मौसम विज्ञान केन्द्र पटना के निदेशक विवेक सिन्हा ने बताया कि साउथवेस्ट मॉनसून की बिहार में इंट्री हुई है। भागलपुर में मॉनसून की पहली बारिश हुई है। अगले आने वाले 24 घंटे के अंदर बिहार में मॉनसून की जोरदार बारिश की उम्मीद है। उन्होनें बताया कि इस बार बिहार में मॉनसून तय वक्त पर आया है। जबकि पिछले साल मॉनसून की एंट्री बिहार में काफी देर से हुई थी।

mo

कई जिलों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है पूर्णिया किशनगंज, अररिया, पटना सहित कई जिलों में बारिश भी शुरू हो गई है। किशनगंज- पूर्णिया सहित कई जिलों में बारिश हुई। अभी भी पटना सहित कई जिलों में बादल छाए हुए हैं।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In खास खबरें

Leave a Reply

Check Also

किसान के बेटे ने किया कमाल.. 3 करोड़ का पैकेज

कौन कहता है आसमान में सूराख नहीं हो सकता .. बस तबीयत से पत्थर तो उछालो दोस्तों.. बक्सर के …