
नालंदा में शिक्षक की पिटाई के खिलाफ लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया. धर्मेंद्र कुमार के साथ पिटाई के विरोध में बाइक रैली निकाली गई. इसका आयोजन भारतीय स्वतंत्र शिक्षण संघ के बैनर तले किया गया । वे सब आदर्श निकेतन, तीनी लोदीपुर के निदेशक धर्मेंद्र कुमार के साथ घटी मॉब लिचिग की घटना के विरोध में बाइक रैली निकाली। ये विरोध यात्रा श्रम कल्याण मैदान, बिहार शरीफ से नूरसराय, चंडी थाना होते हुए उनके विद्यालय तक पहुंची। सब जगह शांति का संदेश दिया गया, दारू पीने पीना बंद करो, मॉब लिंचिंग बंद करो, बच्चों को पढ़ाओगे, तो आगे बढ़ते जाओगे का संदेश दिया गया। सभी बच्चे पढ़ें, साथ बढ़ें, इस तरह के संदेश प्रसारित किए गए।
क्या है मामला:
स्कूल की गाड़ी पर ड्राइवर के साथ खुद निदेशक थे, जो बच्चों को छोड़ने उनके गांव तक गए थे। लौटने के क्रम में बमपुर गांव के निकट उनके साथ मारपीट की गयी। लोगों ने यह आरोप लगाया कि उनकी ही गाड़ी से एक बच्चा को धक्का लगा है। यह हमला जानलेवा था। शारीरिक एवं मानसिक रूप से क्षतिग्रस्त करने वाला था। हम सब विद्यालय परिवार इस घटना की कड़ी निंदा करते हैं। साथ ही, समाज से कहना चाहते हैं कि कानून आपके देश में सर्वोपरि है। न्यायालय सर्वोपरि है, उसके शरण में जाएं। किसी भी ऐसी घटना को अंजाम न दें जो आपकी मूर्खता, अज्ञानता का परिचय देते हुए आपही का नाश कर दे।
विरोध यात्रा में संगठन परिवार के लगभग 400 विद्यालय परिवार मोटरसाइकिल व फोर व्हीलर से शामिल हुए। पीड़ित धर्मेंद्र कुमार को सांत्वना दी गयी। विरोध यात्रा सह सभा में भारत मानस के नेतृत्व में अरुण कुमार, शिवजी मिश्रा, अरविंद प्रसाद, प्रमोद कुमार, कुंदन कुमार, महेंद्र प्रसाद, संजय कुमार, श्रवण प्रसाद, विकास कुमार, आशुतोष कुमार, अवनीश कुमार, संदीप कुमार, इंद्रदेव प्रसाद, अमरेंद्र कुमार, अवधेश कुमार, रवींद्र प्रसाद, कुंदन प्रसाद, अभय प्रसाद, रंजीत प्रसाद, सरवन प्रसाद, नागेश्वर प्रसाद, मुनव्वर आलम, इम्तियाज आलम, बीके मंडल, सुरेंद्र चौहान, साकेत नंदन, विभाष कुमार, अखिलेश प्रसाद, प्रमोद पांडेय, नीतीश कुमार, सौरभ कुमार, भोला शंकर, नरेश प्रसाद, राजेश कुमार, उपेंद्र प्रसाद, नरेश प्रसाद, विजय कुमार, शिबू जोसेफ, विक्रांत कुमार, जॉनसन कुमार व अन्य शामिल थे।