आपत्तिजनक हालत में मिले लड़का लड़की.. गांववालों ने पकड़कर जबरन करा दी शादी

0

बिहार में गांववालों ने एक प्रेमी युगल को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया. जिसके बाद मंदिर में उनकी जबरन शादी करा दी.

क्या है पूरा मामला
मामला सुपौल के करजाइन थाना क्षेत्र का है. जहां के गड़ेरिया गांव के रहने वाले एक युवक को पास की ही एक लड़की से प्यार हो गया. दोनों के बीच पिछले कई वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. शादी का झांसा देकर युवक उस लड़की का कई बार यौन शोषण की कर चुका था. लड़की के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाने के बावजूद वो उससे शादी करने से बच रहा था.

इसी दौरान जब सोमवार की शाम दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में गांववालों ने पकड़ लिया. उसके बाद उन्हें पास के ही राम जानकी मंदिर ले जाया गया और पूरे रीति-रिवाज के साथ दोनों की शादी करा दी गई.

लड़की ने बताया कि युवक पिछले कई वर्षों से उसे प्यार का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बना रहा था, मगर अब उसके साथ शादी हो जाने के बाद वह खुश है. जबकि लड़के ने बताया कि वह लड़की को केवल 1 साल से जानता था और उससे केवल मोबाइल पर बात किया करता था.

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In रोचक खबरें

Leave a Reply

Check Also

किसान के बेटे ने किया कमाल.. 3 करोड़ का पैकेज

कौन कहता है आसमान में सूराख नहीं हो सकता .. बस तबीयत से पत्थर तो उछालो दोस्तों.. बक्सर के …