65वीं बीपीएससी मुख्य परीक्षा की आवेदन की तिथि बढ़ी, जानिए कब तक करना है आवेदन

0

लॉकडाउन की वजह से बिहार लोक सेवा आयोग ने बीपीएसपी की 65वीं संयुक्त मुख्य परीक्षा के आवेदन की तिथि बढ़ा दी है. पहले 28 मई तक ही आवेदन की आखिरी तारीख थी. जिसे बढ़ाकर अब 24 जून कर दिया गया है.

इसे भी पढ़िए-अमेरिका में बिहारी ने बनाया दुनिया का सबसे सस्ता पोर्टेबल वेंटिलेटर.. जानिए कौन हैं वो

कब तक क्या करना है
बीपीएससी की 65वीं संयुक्त मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यथियों से ऑनलाइन आवेदन की तिथि 28 मई से बढ़ा कर 24 जून तक कर दी गई है। 10 जून तक परीक्षा शुल्क जमा करना है। निबंधित डाक से आवेदन की हार्ड कॉपी 30 जून तक भेजने की अंतिम तिथि है। बीपीएससी के परीक्षा नियंत्रक अमरेंद्र कुमार के मुताबिक आवेदन भरने के निर्देश बीपीएससी के वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in पर देखे जा सकते हैं।

इसे भी पढ़िए-सिन्धु घाटी सभ्यता की उत्पति के बारे में जानिए..

कितने पद पर होगी नियुक्ति
आपको बता दें कि बीपीएससी की 65वीं प्रारंभिक परीक्षा में 6521 अभ्यर्थी सफल घोषित हुए हैं।जिसमें डीएसपी सहित विभिन्न 434 पद के लिए ये प्रतियोगिता 3 चरणों में हो रही है। प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट 6 मार्च को जारी किया गया था।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In जॉब एंड एजुकेशन

Leave a Reply

Check Also

बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑटो-बस में अश्लील गाने बजाया तो..

बिहार में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर नीतीश सरकार ने बड़ा और कड़ा कदम उठाया है. अब बस, ऑटो,…