सोना व्यापारी की कोरोना से मौत, 4 जुलाई तक बंद रहेंगी आभूषण की दुकानें

0

बिहार में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है. कोरोना की वजह से पटना में एक सोना कारोबारी की मौत हो गई है. जिसके बाद पाटलिपुत्र सर्राफा संघ ने पटना की आभूषण दुकानों को चार जुलाई तक बंद रखने का निर्णय लिया है।

सुनील कुमार मुन्ना की मौत
पटना के बाकरगंज के स्वर्ण व्यवसायी सुनील कुमार मुन्ना की कोरोना से मौत हो गई, जबकि उनका बेटा भी संक्रमित मिला है। मुन्ना जदयू के पटना ग्रामीण के पूर्व जिलाध्यक्ष रह चुके थे। मूलरूप से फतुहा के रहने वाले थे।एनएमसीएच में उनका इलाज चल रहा था।

इसे भी पढ़िए-बिहार में 30 फीसदी तक बढ़ेगा बस किराया.. जानिए पटना से कहां का कितना भाड़ा

4 जुलाई तक बंद रहेंगी दुकानें
पाटलिपुत्र सर्राफा संघ के अध्यक्ष विनोद प्रसाद के मुताबिक, पटना में बाकरगंज, डाकबंगला, बोरिंग रोड, अशोक राजपथ, मछुआटोली और लंगरटोली की ज्वेलरी दुकानें बंद रहेंगी। राजधानी पटना में 1200 आभूषण दुकानों में से 425 संघ के सदस्य हैं

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In रोचक खबरें

Leave a Reply

Check Also

किसान के बेटे ने किया कमाल.. 3 करोड़ का पैकेज

कौन कहता है आसमान में सूराख नहीं हो सकता .. बस तबीयत से पत्थर तो उछालो दोस्तों.. बक्सर के …