
बिहार में सीट शेयरिंग को लेकर बीजेपी-जेडीयू में फंसा पेंच सुलझ गया है.2019 लोकसभा चुनाव के लिए एनडीए में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय हो गया है। बीजेपी और जेडीयू के बीच बड़ा भाई कौन, को लेकर जो झगड़ा चल रहा था उसे भी सुलझाते हुए पावर बैलेंस करने की कोशिश की गई है। दोनों ही दलों में फिफ्टी-फिफ्टी का फॉर्मूला तय हुआ है। नालंदा लाइव को मिली जानकारी के मुताबिक बीजेपी-जेडीयू में बराबर-बराबर सीटें बंटेगी और बाकी बची सीटें एनडीए के बाकी सहयोगियों को मिलेंगी।
इसे भी पढ़िए-बिहार के नए राज्यपाल लालजी टंडन के बारे में जानिए

इसे भी पढ़िए-RJD में शामिल होंगे BJP के शत्रु !
किसे कितनी सीटें मिलेंगी
बीजेपी- 16
जेडीयू-16
एलजेपी-6
आरएलएसपी-2
यानि बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से बीजेपी और जेडीयू 16-16 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। रामविलास पासवान की पार्टी एलजेपी को 6 तो उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी RLSP को दो सीटें मिलेंगी। हालांकि कहा जा रहा है कि रामविलास पासवान 7 सीट की मांग कर रहे हैं।
![]()
बिहार में 2014 लोकसभा चुनाव के नतीजे
(कुल सीटें- 40)
JDU 02
BJP 22
LJP 06
RLSP 03
यहां गौर करने वाली बात ये है कि 2014 के चुनाव में जेडीयू अकेले चुनाव लड़ी थी. जिसमें नीतीश कुमार की अगुवाई वाली जेडीयू को सिर्फ दो सीटों पर जीत नसीब हुई थी। लेकिन एनडीए में जेडीयू की वापसी के बाद, बीजेपी ने दरियादिली दिखाई है। जिस बीजेपी ने पिछले चुनाव में अकेले 22 सीटें जीती थीं वो 6 सीटों का बलिदान करने को तैयार दिख रही है। 2014 में एलजेपी को 6 सीटें मिली थीं और फॉर्मूले के मुताबिक उसे 2019 में 6 सीटें ही लड़ने के लिए दी जाएंगी। हालांकि 2014 में 3 सीटें जीतने वाली RLSP को अब इस फॉर्मूले में 2 सीटें ही ऑफर की जा रही हैं। ।