कहां मनचले की हुई पोल से बांधकर पिटाई.. जानिए

0

एक मनचले को छेड़छाड़ करना बहुत महंगा पड़ा। गांववालों ने मनचले को बिजली के पोल में बांधकर जमकर पिटाई की। मामला मानपुर थाना इलाके की है। जहां दो मनचले एक महिला को अकेले में पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। दोनों बदमाशों ने महिला को खींचकर मक्के के खेत में लेकर चले गए। महिला ने हिम्मत दिखाते हुए बदमाशों के चंगुल से भाग निकली और शोर मचाया। पीड़िता की आवाज सुनकर गांव वाले दौड़ पड़े । गांव वालों को अपनी तरफ आता देख दोनों मनचले भागने लगे। गांववालों ने दौड़ाकर एक बदमाश को तो पकड़ लिया जबकि दूसरा भागने में कामयाब रहा। जो आरोपी पकड़ा गया उसे गांव वालों ने पहले बिजली के खंभे से बांधा और उसकी जमकर धुनाई की। लोगों ने पीट-पीटकर उसे अधमरा कर दिया। पुलिस को जब इसकी सूचना मिली तो वे दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और आरोपी को उनके चंगुल से छुड़वाया । हालांकि इस दौरान पुलिस को भी लोगों के गुस्से का शिकार होना पड़ा। पुलिस ने आरोपी को इलाज के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। आरोपी की पहचान बेलछी गांव के राकेश कुमार के रूप में हुई है । जबकि फरार दूसरे आरोपी की तलाश के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है ।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In बिहार शरीफ

Leave a Reply

Check Also

बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑटो-बस में अश्लील गाने बजाया तो..

बिहार में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर नीतीश सरकार ने बड़ा और कड़ा कदम उठाया है. अब बस, ऑटो,…