
रविवार को अलग-अलग हादसे में दो लोगों को मौत हो गई जबकि चार लोग जख्मी हो गए ।
पहला हादसा
हरनौत थाना के अल्लीपुर-फलहनवां गांव में एक मकान का छज्जा गिरने से एक बच्चे की मौत हो गयी, जबकि एक बच्चा जख्मी हो गया। बताया जा रहा है कि दिनेश यादव के घर के पास कुछ बच्चे खेल रहे थे। उसी समय मकान का छज्जा गिर गया और दो बच्चे उसमें दब गये। जिसमें 10 साल के एक बच्चे की मौत हो गई.. जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी है
दूसरा हादसा
एकंगरसराय-तेल्हाड़ा रोड पर दुखहरण कुआं के पास एक बाइक पेड़ से टकरा गयी। जिसमें एक बाइक सवार की मौत हो गई जबकि तीन लोग जख्मी हो गए। बाइक पर चार युवक सवार थे। मृतक की पहचान तेल्हाड़ा थाना के मनोहर बिगहा-बेलदारी टोला के रहने वाले उपेन्द्र बिंद के बेटे सन्तन कुमार के रूप में की गयी है। वे सब बारात जाने के लिए कपड़ा खरीदने एकंगरसराय बाजार आ रहे थे।
तीसरा हादसा
तो वहीं तेल्हाड़ा थाना के गोनाई बिगहा गांव में ट्रैक्टर से निकली चिंगारी ने किसानों के सपने जला दिये। दर्जनभर किसानों के करीब 25 बीघे की तैयारी फसल जलकर राख हो गयी। बताया जा रहा है कि गांव के पास खलिहान में ट्रैक्टर के इंजन और थ्रेसर से गेहूं की मैंजनी हो रही थी। उसी समय ट्रैक्टर से चिंगारी निकली और खलिहान में रखे गेहूं के बोझों ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते खलिहान ने विकराल रुप ले लिया और 25 बीघे की फसल को राख कर दिया ।