पति-पत्नी और ‘वो’ के चक्कर में मर्डर

0

जिस पति ने सात फेरे लेकर सात जन्मों तक साथ देने का वादा किया था। वही पति बेवफा निकला। उसने ‘वो’ के चक्कर में अपनी ही पत्नी को मार डाला। क्योंकि पत्नी को उसके अवैध संबंध पर ऐतराज था। वो बार बार उसके अवैध संबंध का विरोध कर रही थी। मामला नालंदा जिला के तेलमर थाना के सोराडीह गांव का है। जहां एक युवक पर अपनी ही पत्नी की हत्या का आरोप लगा है। मृतका के पिता के मुताबिक उसके दामाद ने ही उसकी बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी है। मृतका के पति संजीव कुमार पर आरोप है कि उसका गांव के ही किसी महिला के साथ अफेयर चल रहा था। इसकी जानकारी संजीव की पत्नी सोनी को मिली। सोनी इस अवैध संबंध का विरोध करने लगी। जिसकी वजह से दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होने लगा था। पति के अवैध संबंध को लेकर सोनी परेशान भी रहती थी। इसी को लेकर बुधवार को फिर दोनों के बीच झगड़ा हुआ। सोनी के पिता का कहना है कि उसका दामाद ने सोनी से पीछा छुड़ाने के लिए गला दबाकर उसकी बेटी को मार डाला। मृतका के पिता ने इस मामले में उसके पति संजीव कुमार के साथ साथ पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।तेलमर के थाना प्रभारी सूर्यभूषण प्रसाद के मुताबिक आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

इसे भी पढ़िए- भाभी के चक्कर में पत्नी को मार डाला

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In हिलसा

Leave a Reply

Check Also

योगी राज में मारा गया एक और माफिया.. कई जिलों में धारा 144 लगाई गई

कहा जाता है कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ माफिया के लिए काल हैं.. उनके राज में कोई…