दर्दनाक हादसा- स्कूल वैन पर गिरा बिजली का तार

0

बिहार के छपरा में दर्दनाक हादसा हुआ है। स्कूल वैन पर बिजली का तार टूट कर गिर गया। जिसमें दो बच्‍चों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 11 बच्‍चे बुरी तरह से झुलस गए। जख्मी बच्चों में तीन हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि बनियापुर थाना के एक प्राइवेट स्कूल में छुट्टी के बाद बच्चे स्कूल वैन से अपने घर जा रहे थे। लेकिन जैसे ही वैन धोबावाल नहर के पास पहुंची। आसमान से कहर बनकर बिजली का तार टूट कर गिर गया।

तार गिरते ही पूरी गाड़ी में करंट फैल गया। जिसमें दो बच्‍चों की मौके पर ही मौत हो गई और 11 बच्‍चे बुरी तरह झुलस गए। घायलों को स्‍थानीय लोगों की मदद से अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया। जिसमें तीन की हालत गंभीर बतायी जा रही है। हादसे के बाद मृतकों के घर चीख-पुकार मची है। मां अपने बच्‍चे का घर लौटने का इंतजार कर रही थी, लेकिन बिजली विभाग की लापरवाही ने उनके बच्चों की जान ले ली। 6 साल के रोशन की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। घरवालों का कहना है कि रोशन जब स्कूल से घर पहुंचता था तो गर्मी की वजह से सबसे पहले ग्लूकोज पीने के लिए मांगता था। मां भी चीनी का शरबत बनाकर उसे देती थी। रोजाना की तरह आज भी रोशन की मां शरबत बनाई हुईं थी कि रोशन आएगा और जब शरबत मांगेगा तो उसे पीने के लिए दे देंगी। लेकिन उन्हें कहां पता था कि कुदरत को कुछ और मंजूर था। रोशन घर तो आया लेकिन अब वो अपनी मां से कभी शरबत नहीं मांगेंगा। मां रोते हुए बार बार कहती है कि अब वो किसे शरबत पिलाएंगी? कौन उनसे शरबत मांगेगा। हादसे में वैन ड्राइवर भी बुरी तरह झुलस गया है। उधर, जिला प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In नवादा

Leave a Reply

Check Also

बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑटो-बस में अश्लील गाने बजाया तो..

बिहार में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर नीतीश सरकार ने बड़ा और कड़ा कदम उठाया है. अब बस, ऑटो,…