
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज से चुनाव प्रचार का आगाज करेंगे। मुख्यमंत्री ने अब तक चुनाव प्रचार शुरू नहीं किया है। जिसे लेकर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव तंज भी कस चुके हैं । लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज से धुआंधार चुनाव प्रचार करेंगे ।
पीएम मोदी के साथ साझा करेंगे मंच
प्रधानमंत्री मोदी आज बिहार दौरे पर आ रहे हैं । वे गया में चुनावी सभा संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी पीएम मोदी के साथ मंच साझा करेंगे। इसके साथ ही सीएम नीतीश कुमार अपनी चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे ।
3 अप्रैल को कहां कहां करेंगे सभा
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 3 अप्रैल को मगध, अंग और कोसी के हिस्से में चुनाव प्रचार करेंगे । यानि वे पूर्णिया, बांका और नवादा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे.
4 अप्रैल को कहां करेंगे सभा
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चार अप्रैल को भागलपुर लोकसभा, जमुई लोकसभा, नवादा लोकसभा और औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र में सभा करेंगे. नीतीश इन सभी सभाओं में चौपर से जाएंगे. मालूम हो कि बिहार में जेडीयू 17 सीटों पर चुनाव लड़ रही है और वो बीजेपी-लोजपा के साथ एनडीए का हिस्सा है.