फिटनेस चैलेंज- पीएम मोदी का विराट को जवाब.. 67 की उम्र में फिटनेस का लाजवाब सबूत देखिए

0
pm narendra modi shares yoga video and give fitness challenge to cm hd-kumaraswamy

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फिटनेस चैलेंज का वीडियो जारी किया है। जिसमें वह गार्डन में योग और एक्सरसाइज करते हुए दिख रहे हैं. इस वीडियो के जरिए उन्होंने कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी, इस साल कॉमनवेल्थ खेलों में गोल्ड मेडल जीतने वाली मनिका बत्रा और एक आईपीएस ऑफिसर को चैलेंज किया है. पिछले महीने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने पीएम मोदी को चैलेंज किया था। जिसका जवाब पीएम मोदी ने ये वीडियो जारी कर दे दिया है।

मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा है, “मैं एक ऐसे ट्रैक पर चलता हूं जो प्रकृति के पांच तत्वों पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश से प्रेरित है.”

आपको बता दें कि पिछले महीने केंद्रीय मंत्री और ओलिंपिक सिल्वर मेडलिस्ट राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने टि्वटर पर एक फिटनेस चैलेंज शुरू किया था. उन्होंने एक वीडियो में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को चैलेंज किया था. कोहली ने ये चैलेंज स्वीकार किया और इसे पूरा करते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिटनेस चैलेंज दिया था.

इस वीडियो शेयर करते हुए पीएम मोदी कर्नाटक के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी और टेबल टेनिस प्लेयर मनिका बत्रा को इस कैंपेन में शामिल होने का चैलेंज दिया है. इसके अलावा उन्होंने #FitnessChallenge के साथ 40 साल से ज्यादा उम्र के IPS ऑफिसरों को भी फिटनेस चैलेंज दिया है. पिछले दिनों पीएम नरेंद्र मोदी ने विश्व योग दिवस  ध्यान में रखते हुए योगाभ्यास के एनिमेटेड वीडियो शेयर किए थे.

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In अन्य जिले

Leave a Reply

Check Also

बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑटो-बस में अश्लील गाने बजाया तो..

बिहार में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर नीतीश सरकार ने बड़ा और कड़ा कदम उठाया है. अब बस, ऑटो,…